अपना जिलाकबीरधाम विशेषब्रेकिंग न्यूजशिक्षा एवं नौकरीस्थानीय समाचार

पढ़ई तुंहर दुआर के तहत संकुल प्रभारियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह बैठक का हुआ आयोजन, डीईओ व नोडल अधिकारी ने किया मार्गदर्शन, सभी शिक्षक वर्चुअल क्लास तैयार कर ऑनलाइन कक्षा का करेंगे संचालन

आनलाइन पढ़ाई तुंहर दुआर योजना को सफ़ल करने संकुल प्रभारियों का प्रशिक्षण

मोबाइल के माध्यम से बच्चों को मिलेगा शिक्षा

कवर्धा 3 मई । शासन की महत्वाकांक्षी योजना पढ़ई तुंहर दुआर के सफल क्रियान्वयन हेतु शासकीय कन्या शाला कवर्धा में मंगलवार को संकुल प्रभारियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह बैठक का आयोजन किया गया। इसमें वर्चुअल कक्षा संचालन एवं शत प्रतिशत पंजीयन व बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा प्रदान करने के संबंध में चर्चा की गई।
प्रशिक्षण का आयोजन दो सत्रों में किया गया। सुबह 11 बजे से आयोजित पहले सत्र में बोड़ला व कवर्धा ब्लाक के संकुल प्रभारी शामिल हुए। वहीं दूसरे सत्र में पंडरिया व सहसपुर लोहारा ब्लाक के संकुल प्रभारी शामिल हुए। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। साथ ही मास्क व सेनेटाइजर का उपयोग किया गया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी केएल महिलांगे ने कहा कि कोरोना संकट काल में पढ़ई तुंहर दुआर योजना के तहत बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा प्रदान करने की प्रक्रिया को लगातार जारी रखना है। सभी संकुल प्रभारी अपने-अपने संकुल के अंतर्गत सभी स्कूलों के शिक्षकों को ऑनलाइन क्लास लेना सुनिश्चित कराएं।
नोडल अधिकारी यूआर चंद्राकर ने कहा कि वर्चुअल कक्षा संचालन हेतु शत प्रतिशत स्कूलों का वर्चुअल क्लास तैयार करना है। स्कूलों के सभी शिक्षकों को पंजीकृत होकर नियमित ऑनलाइन कक्षा का संचालन करना है। ताकि बच्चे पढ़ाई से वंचित न रहे। वर्चुअल क्लास बच्चों के लिए फायदेमंद है। उन्होंने ऑनलाइन वर्चुअल क्लास के बारे में जानकारी दी। एमआईएस प्रशासक सतीश यदु ने भी संकुल प्रभारियों को मार्गदर्शन दिया।
जिला मीडिया प्रकोष्ठ के सदस्य मोहनलाल शर्मा ने साथ ही शिक्षकों एवं बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई में कैसे जोड़ा जाएगा इसके लिए उन्होंने मोबाइल के माध्यम से प्रेक्टिकल कर बताया।गूगल फार्म के माध्यम से सभी शिक्षकों की जानकारी संकलित की जा रही है। इस दौरान बोड़ला के नोडल अधिकारी हरिकृष्ण नायक, कवर्धा के नोडल अधिकारी अनिल केशरवानी, सहसपुर लोहारा के नोडल अधिकारी देवेंद्र साहू, पंडरिया के बीआरसी रमाशंकर राजपूत, बोड़ला एबीईओ रवि क्षत्रिय, जिला मीडिया प्रकोष्ठ के मुनव्वर बेग, गजराज सिंह, प्रशांत विश्वकर्मा सहित संकुल प्रभारीगण मौजूद थेऑनलाइन क्लास के लिए पालकों व बच्चों को करें जागरूक –

नोडल अधिकारी चंद्राकर ने कहा कि ऑनलाइन वर्चुअल क्लास के संबंध में पालकों व बच्चों को जागरूक करना है। इसके फायदे बताना है। प्रतिदिन कक्षा पहली से बारहवीं तक कक्षाओं के आनलाइन क्लास आयोजित होगा। सीजी स्कूल डॉट इन (cgschool.in) पोर्टल में पंजीकृत होकर विद्यार्थी इन कक्षाओं का लाभ ले सकते हैं।

Related Articles

Back to top button