छत्तीसगढ़ विशेषजशपुर जिलारायपुर जिला
दामाद ने अपने ससुर की हत्या जानिए क्या है वजह

जशपुर. जिले में मामूली विवाद के कारण दामाद ने अपने ससुर को मौत के घाट उतार दिया है| हत्या का आरोपी अपने ससुराल में घर जंवाई बनकर रहता था. इस युवक के ससुर ने उसे खेती के काम में हाथ बंटाने की समझाइश दी थी. इसी बात से कहासुनी बढ़ जाने पर दामाद ने ससुर को डंडे से जमकर पिटाई कर दिया| वहीं गंभीर रूप से लहुलुहान ससुर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. इस घटना की सूचना मिलने पर तुमला थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.



