कोरिया जिला

प्रदेश में 40 आईपीएस अफसरों के प्रभार बदले:अभिषेक होंगे नए एसपी संतोष सिंह जाएंगे कोरिया;

2010 बैच के आईपीएस अफसर अभिषेक मीणा को रायगढ़ एसपी बनाया गया है। प्रदेश सरकार ने बुधवार को 40 आईपीएस के प्रभार बदले हैं। कुछ जिले के एसपी बदले गए हैं। अगस्त 2019 से अब तक जिले में सेवा देने वाले एसपी संतोष सिंह को कोरिया जिले की कमान सौंपी गई है।

पिछले साल रक्षाबंधन के दिन एक रक्षासूत्र मास्क का अभियान के तहत जिले में 12 लाख से अधिक मास्क बंटवाकर उन्होंने जिले के गोल्डन बुक ऑफ अवार्ड्स में जगह दिलाई। दोहरे हत्याकांड के आरोपी ओडिशा के एक पूर्व विधायक को ब्रजराजनगर से गिरफ्तार करने, एटीएम लूट और हत्या समेत कई बड़े मामलों की गुत्थी सुलझाकर संतोष सिंह सुर्खियां बटोर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button