छत्तीसगढ़ विशेषबिलासपुर जिला

बिलासपुर के औद्योगिक क्षेत्र में खून से लथपथ लाश मिली, शिनाख्त नहीं

बिलासपुर में बुधवार सुबह युवक की खून से लथपथ लाश मिली है। पत्थर से सिर में वार कर उसकी हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। युवक की पहचान नहीं हो पाई है। घटना सिरगिट‌्टी थाना क्षेत्र की है।

CSP स्नेहिल साहू ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब 7 बजे ग्रामीणों ने युवक के रक्त रंजित को शव देखकर पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही TI फैजूल शाह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

युवक की पहचान व हत्यारों का पता लगाने के लिए डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया।
युवक की पहचान व हत्यारों का पता लगाने के लिए डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया।

युवक का उम्र 30 से 35 साल बताया जा रहा है। वह जींस व हुडीज पहना है। जांच के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया। दरअसल, सिलपहरी औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण यहां पर दूसरे प्रदेशों के लोगों का भी आना जाना लगा रहता है। लिहाजा, पुलिस बाहर से आकर रहने वाले मजदूरों से भी जानकारी जुटा रही है।

पत्थर से सिर में किया गया है वार
प्रथम दृष्ट्या पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। घटनास्थल व आसपास बारीकी से जांच की जा रही है। शव के पास ही खून से सने पत्थर मिला है। पुलिस को शक है कि युवक के सिर में पत्थर से वार कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।

Related Articles

Back to top button