ओले आफत की बारिश से नुकसान,किसान भाइयों से अपील-भूनेश्वर चन्द्राकर

कवर्धा । कवर्धा जिले में दो दिन से ओले बारिश से किसानों को काफी नुकसान हुआ,भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष भुनेश्वर चन्द्राकर ने जिले के सभी किसान भाइयों से अपील की जिन बीमित कृषक बन्धु ने बीमा कम्पनी द्वारा अपने रवि की फसल की बीमा कराई गई है वे सभी किसान बंधु अपने प्रभावित फसल बंगाल चना, गेहूं, मसूर, तुवर, इत्यादि फसल की अधिक वर्षा या ओलावृष्टि से नुकसान हुई है जिला अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा भूनेश्वर चन्द्राकर ने सभी किसान भाइयों से अपील करते हुए कहा की फसल बीमा कम्पनी द्वारा जारी किए गए टोल फ्री नंबर -1800 209 5959 में शिकायत दर्ज करायें बेमौसम बरसात से जिले के हजारो किसानो को जो रवि की फसल क्षति हुई है उसे 72 घण्टे के अंदर कॉल कर बीमा कम्पनी में अनिवार्य रूप से रेजिस्टर कराये सूचना प्राप्त होने पर राजस्व ,कृषि विभाग तथा बीमा कम्पनी के द्वारा संयुक्त रूप से सर्वे कर स्थानीय आपदा अंतर्गत लाभान्वित सीधे किसान भाइयों को दिया जाएगा…



