राजनांदगांव जिला

वाहन चेकिंग के दौरान एवं ग्राम रेंगाकठेरा में मिली 2667 साडिय़ों की जब्ती की गई

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 73 खैरागढ़ उप निर्वाचन कार्य को संपन्न कराने के लिए उडऩदस्ता दल द्वार लगातार जांच की जा रही है। कल रात सूचना मिलने पर उडऩदस्ता दल द्वारा ग्राम रेंगाकठेरा थाना खैरागढ़ अंतर्गत छापामार कार्रवाई की गई। ग्राम रेंगाकठेरा में लेखराम वर्मा के घर के बाहर एवं बगल में पिकप वाहन क्रमांक सीजी 08 एपी 8529 में 5 नग गट्ठा एवं घर के छपरी में 3 नग गट्ठा में कुल 2667 नग साडिय़ों की जब्ती की गई। थाना खैरागढ़ में एफआईआर दर्ज कर अपराध पंजीबद्ध किया गया है। जिसकी विवेचना पुलिस द्वारा की जा रही है। कार्रवाई में उडऩदस्ता दल 2 खैरागढ़ के प्रभारी अधिकारी मनीष चंदेहे द्वारा अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर छापामार कार्रवाई की गई।

 

Related Articles

Back to top button