कबीरधाम विशेषस्थानीय समाचारस्वास्थ्य

फर्जी बिलो से GST चोरी, रिश्वत के लिए बैगा कर्मचारी को प्रताड़ित करने के आरोपी दीपक ठाकुर के विरुद्ध कब होगी कार्यवाही।

जब तक नहीं होगी कार्यवाही, तब तक लगती रहेंगी अर्जी, BY CG09 NEWS

आम जनता में बना चर्चा का विषय, आला अधिकारियों की कार्यशैली पर उठ रही उंगलियां।

कवर्धा:- 12 अप्रैल 2021/ छत्तीसगढ़ की सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्य करने का दावा करती है, लेकिन कुछ अधिकारी कर्मचारी सरकार की मंशा पर पानी फेरने का काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार के कद्दावर मंत्री और क्षेत्रीय विधायक मोहम्मद अकबर के क्षेत्र के जिला अस्पताल कवर्धा में बैगा जनजाति के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अर्जुन बैगा से इंक्रीमेंट एरियस बनाने के लिए लेखपाल दीपक ठाकुर द्वारा 10 प्रतिशत रिश्वत मांगने का और नही देने के कारण भुगतान रोकने का मामला सामने आया है। यहां ये बताना लाजिमी है कि अर्जुन बैगा से 10 हजार रुपए लेकर 783 दिवस का अवकाश लम्बित रहते इंक्रीमेंट स्वीकृति कर दिया गया है।एरियस बनाने के लिए 10 प्रतिशत और नही मिला तो लम्बित अवकाश के निराकरण के बाद भुगतान करने की बात कही जा रही हैं।

लेखपाल के खिलाफ पहले भी हो चुकी है शिकायत:-

इसके अलावा लेखपाल दीपक ठाकुर के ऊपर फर्जी बिलो से जी एस टी चोरी, फर्मो का भुगतान चेक अपने नाम से काटना, हिंदी टाइपिंग परीक्षा पास किये बिना वेतनवृद्धि लेना और अस्पताल के महिला लैब टेक्नोलॉजीईस्ट ममता बागड़े से छुट्टी पास करने और वेतन भुगतान के लिए चाय पानी खर्चा मांगने नही देने पर अनाधिकृत रूप से Dies-non अकार्य दिवस की कार्यवाही कर प्रताड़ित करने का शिकायत हुवा है।

अब तक कार्यवाही नही आम जनता में बना चर्चा का विषय :- लेखपाल दीपक ठाकुर के विरुद्ध स -प्रमाण इतने गम्भीर आरोपो के बाद अब तक कोई कार्यवाही नही हुई है। आला अधिकारियों की कार्यशैली पर उंगलियां उठ रही हैं। आम जनता के बीच चौक चौराहे पान ठेलो, चाय दुकानों पर चर्चा का बाजार गर्म है। कोई दीपक ठाकुर के रसूख़ की बात कह रहा है तो कोई दीपक की आला अधिकारियों से सेटिंग्स की बात कह रहा है। बहरहाल दीपक ठाकुर आज भी जिला अस्पताल में लेखपाल पद पर शोभायमान है।

खैर इन सब के बीच फस के रह गया विशेष बैगा जनजाति के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अर्जुन बैगा। इंक्रीमेंट काम के लिए 10 हजार भी गया और कोई फायदा नहीं मिला।

ये तो आगे की कार्यवाही पर निर्भर है कि विशेष संरक्षित बैगा जनजाति के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भरस्टाचार की मुखालफत कर उसे अंजाम तक पहुचने में सफल होगा या नजायज मांग भरस्टाचार का शिकायत करके उसका खमियाजा भगतने मजबूर होगा ।

कलेक्टर महोदय को मामले से अवगत करा चुका हूँ। शीघ्र ही दीपक ठाकुर को जिला अस्पताल से हटाकर जाँच कार्यवाही शुरू की जावेगी। कोरेना में व्यस्तता के चलते देरी हुई है।

डॉ एस के मण्डल
मुख्य चिकित्सा अधिकारी

Related Articles

Back to top button