राजनीतिक भूचाल दो पार्षदों ने दिया इस्तीफा

कवर्धा। जिले के नगर पंचायत पांडातराई में 30 मई को सत्ता पक्ष कांग्रेस के दो पार्षदों ने सभापति पद से इस्तीफा दे दिया है. इससे नगर पंचायत पांडातराई में राजनीतिक भूचाल आ गया है. नगर में इस घटना को लेकर कई तरह के चर्चा गली मोहल्ले में हो रही हैं
दोनों पार्षदों ने अपना इस्तीफा नगर पंचायत के मुख्य नगरपालिका अधिकारी को सौंपा है. इसमें लिखा है कि वे व्यक्तिगत कारण से ये कदम उठा रहे है. बता दें कि इस्तीफा देने वाले सभापति सविता पाटस्कर एवं जसबीर (सीटू )सलूजा के नाम से जाने जाते है इस घटनाक्रम के बाद नगर पंचायत पांडातराई का स्थायी समिति भंग हो गया है. लॉकडाउन व कोरोना संकट काल के बीच नगर पंचायत पांडातराई का राजनीति संकट में हैं। पांडातराई नगर पंचायत में टिकट वितरण से लेकर चुनाव से अभी तक अध्यक्ष की चयन को लेकर भी काफी उठा पटक चला हैं औऱ विकास कार्य ठप पड़ा हुआ है।



