छत्तीसगढ़ विशेषब्रेकिंग न्यूज

समुदाय विशेष का युवक करता था परेशान, प्रधानाचार्य पर सहयोग करने का लगा आरोप

पीलीभीत के बिलसण्डा मार्ग स्थित एक इंटरमीडिएट कॉलेज छात्रा के साथ कुछ युवकों द्वारा रास्ते में घेराबंदी छेड़छाड़ करने और अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि मामले की शिकायत प्रधानाचार्य से करने पर उन्होंने उक्त युवकों का सहयोग करते हुए मामले का विरोध किया। छात्रा के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई है।

बता दें कि बरेली के भुता थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन बीसलपुर में बिलसण्डा मार्ग स्थित इंटरमीडिएट कॉलेज में पढ़ती है। आरोप है कि कॉलेज और कोचिंग जाते समय मोहम्मद नबाज अली नाम का युवक अपने साथियों के साथ कई दिनों से छात्रा का पीछा करता है।

भाई के साथ कॉलेज आने-जाने लगी थी छात्रा

पूर्व में छात्रा द्वारा इस पूरे मामले की जानकारी परिजनों को दिए जाने पर परिजनों ने आरोपी युवक को ऐसा न करने के लिए कहा, लेकिन युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। जिसके कारण छात्रा ने कोचिंग छोड़ दी और छोटे भाई के साथ ही बाइक से ही कॉलेज आने-जाने लगी। इसके बावजूद भी युवक उसका पीछा करने से बाज नहीं आ रहा है।

शिकायतकर्ता भाई की मानें तो आरोपी ने छात्रा को अपने गैंग के दम पर राज्य से उठा ले जाने की धमकी भी दी। जिससे तंग आकर छात्रा ने पढ़ाई छोड़ने का मन बना लिया है। आरोप है कि शनिवार को जब छात्रा स्कूल में पहुंची उसी समय मोहम्मद नबाज अली अपने तीन साथियों के साथ कॉलेज में पहुंच गया।

भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

आरोप है कि शिकायतकर्ता के भाई को विद्यालय से बाहर निकलने पर उक्त सभी युवक द्वारा जान से मारने की धमकी देते हुए गाली-गलौज की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य के अलावा स्टाफ के दो सीनियर अध्यापकों का भी इसमें पूरा सहयोग है। पुलिस ने छात्रा के भाई की तहरीर पर मोहम्मद नबाज अली, प्रधानाचार्य प्रभात सक्सेना, दो सीनियर अध्यापक और 3 अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button