अटल बिहारी वाजपेयी जन्म जयंती मनाई

जिला भाजपा कार्यालय कवर्धा में स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती के अवसर पर सुशासन दिवस एवं संगोष्ठी कार्यक्रम

कवर्धा । भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी बाजपेई का जन्मदिन को कवर्धा जिला भारतीय जनता पार्टी ने सुशासन दिवस के रूप में मनाया.
इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर ने कार्यकर्ताओं के बीच सुशासन की अवधारणा को स्पष्ट करते हुए शासन में नीतियों के जमीनी स्तर पे प्रभावी क्रियान्वयन के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में अटल बिहारी बाजपेई जी के द्वारा किए हुए जनकल्याणकारी कार्यों से भी कार्यकर्ताओं को विस्तार से परिचित कराया. शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बिशेशर पटेल ने बताया की आज देश के केंद्र सरकार और विभिन्न राज्यों की भाजपा सरकारों में किए जा रहे कार्यों का आधार पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानव दर्शन है.उन्होंने जनसंघ एवम् भाजपा के नीतिगत विषयों पे अपने विचार रखे. जिला भाजपा कार्यालय में हुए इस संगोष्ठी कार्यक्रम को पूर्व संसदीय सचिव डा सियाराम साहू, पूर्व विधायक अशोक साहू, रामकुमार भट्ट, संतोष पटेल, देवकुमारी चंद्रवंशी,जसविंदर बग्गा और परमेश्वर चंद्रवंशी ने भी संबोधित किया.कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र चंद्रवंशी ने किया.
अटल बिहारी बाजपेई के जन्मजयंती अवसर पर जिला भारतीय जनता पार्टी के निर्देशन में जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण एवम् युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम में भाजपा के जिला पदाधिकारी, जिले के सभी मंडलों के अध्यक्ष एवम् महामंत्री, सभी मोर्चा एवम् प्रकोष्ठों के पधाधिकारी उपस्थित रहे.
संगठन जिला उपाध्यक्ष संतोष पटेल जी, जसविंदर बग्गा जी, देवकुमारी चंद्रवंशी जी, राजेंद्र चंद्रवंशी जी, शिवनाथ वर्मा जी, महामंत्री क्रांति गुप्ता जी, जिला मंत्री रोशन दुबे जी, सुरेश दुबे जी, कार्यालय मंत्री पन्ना लाल चंद्रवंशी जी, मंडल अध्यक्ष परमेश्वर चंद्रवंशी जी, नीलांबर चन्द्राकर जी, संतोष मिश्रा जी, गुलाब साहू जी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भूनेश्वर चन्द्राकर जी, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश कौशिक जी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पीयूष सिंह ठाकुर जी, अनसूचित जनजाति जिलाध्यक्ष संतराम धुर्वे जी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती मधु तिवारी जी, महामंत्री श्रीमती सुषमा चंद्रवंशी जी, विजयलक्ष्मी तिवारी जी, उपाध्यक्ष श्रीमती ज्योति चन्द्राकर जी, शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्री सिताराम साहू जी, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती रितु देसाई जी, शहर मंडल महामंत्री राजा पीयूष टाटिया जी, रिंकेश वैष्णव जी, रविश राजपूत जी, दिवाकर लाल डडसेना जी, खेमराज साहू जी, एवं भाजपा के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्तिथ थे…




