कबीरधाम विशेषप्रदेशब्रेकिंग न्यूजरायपुर जिला

सचिवालय के बाहर डटे रहेंगे किसान:सड़क पर गुजारी ठिठुरती रात; CM चरणजीत सिंह चन्नी से बैठक रद्द हुई, अब कल होगी

पंजाब के सभी जिला सचिवालयों के बाहर धरना दे रहे किसान आज भी धरना देंगे। किसानों की मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ आज होने वाली बैठक रद्द हो गई है, अब किसान आज लुधियाना में एक्शन कर सकते हैं और इसके लिए बैठक की जा रही है। किसान नेता गुरप्रीत सिंह का कहना है कि मुख्यमंत्री ने डिप्टी कमिश्नर को कार्यालय से निकालने के लिए झूठ बोला था। लुधियाना में मंगलवार को किसानों की तरफ से डिप्टी कमिश्नर वरिंदर शर्मा को उनके ही कार्यालय में बंद कर दिया गया था और सभी गेट पर धरना शुरू कर दिया था। मगर देर शाम बैठक के लिए समय मिलने पर घेराव का फैसला वापस ले लिया गया था। मगर यह ऐलान किया गया है कि वह संघर्ष को जारी रखेंगे और मीटिंग के बाद फैसला लेंगे।

सचिवालय के भीतर ले आए ट्रैक्टर ट्रॉलियां

किसान पहले अपने ट्रैक्टर ट्रॉलियां फिरोजपुर रोड पर लेकर खड़े हुए थे, बाद में वह खुद सुबह के समय सचिवालय के अंदर घुसे और डिप्टी कमिश्नर वरिंदर शर्मा के कार्यालय के मुख्य गेट और पिछले गेट पर आकर बैठ गए और उन्हें एक तरह से बंधक बना लिया गया। यहीं पर नारेबाजी हुई और पुलिस के साथ कहा सुनी भी हुई। बाद में किसान कार्यालय से सचिवालय में बैठने के लिए राजी हो गए। करीब 8 घंटे चले घेराव के बाद देर शाम किसानों की तरफ से डिप्टी कमिश्नर के साथ बैठक की गई और मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय मिलने के बाद डीसी के घेराव का फैसला रद्द कर दिया गया है। किसान रात को ही अपनी ट्रैक्टर ट्रॉलियां सचिवालय में लेकर आ गए थे और एेलान किया है कि उनका पक्का मोर्चा अब सचिवालय में चलेगा।

कर्ज माफी समेत अन्य मांगों को लेकर चल रहा प्रदर्शन

भारतीय किसान यूनियन उग्राहां की तरफ से इस प्रदर्शन का ऐलान किया गया है। पूरे प्रदेश में जिला हेड क्वार्टर पर किसानों की तरफ से 24 दिसंबर तक यह प्रदर्शन किए जाने हैं और वह अपने साथ चाय और लंगर का बंदोबस्त करके आए हैं। वह दिन और रात सड़क पर ही गुजार रहे हैं और उनके धरने का आज तीसरा दिन हैं। किसान पूर्ण कर्ज माफी, मजदूरों के खाते में किए गए पैसे डालने के वादे का पूरा करने, किसानों को आ रही परेशानियों को दूर करने जैसी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं

Related Articles

Back to top button