विविध

लुधियाना कोर्ट में ब्लास्ट LIVE:लुधियाना कोर्ट में फिदायीन हमले की आशंका, बाथरूम में मिली संदिग्ध की क्षत-विक्षत बॉडी; 2 की मौत

लुधियाना की जिला अदालत में गुरुवार को ब्लास्ट हुआ है। धमाका अदालत की तीसरी मंजिल पर हुआ और इसमें 2 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह धमाका पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के लुधियाना पहुंचने से कुछ देर पहले ही हुआ है।

बताया जा रहा है कि धमाका तीसरी मंजिल पर स्थित बाथरूम में हुआ। सूत्रों ने भास्कर को बताया कि बाथरूम से एक क्षत-विक्षत बॉडी बरामद हुई है। आशंका जाहिर की जा रही है कि यह बॉडी सुसाइड बॉम्बर की है। हालांकि अभी इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

आतंकी हमले का एंगल हुआ तो NIA करेगी जांच
जांच के लिए NIA की दो सदस्यीय टीम भी चंडीगढ़ से रवाना हो चुकी है। NIA की टीम पंजाब पुलिस की फोरेंसिक टीम के साथ मिलकर धमाके की जांच करेगी। इसमें यह भी देखा जाएगा कि क्या ये विदेशी ताकतों की हरकत तो नहीं है। अगर इसमें टेरर एंगल मिला तो फिर NIA जांच अपने हाथ में लेगी। इसके अलावा चंडीगढ़ से फोरेंसिक टीम को भी लुधियाना भेजा गया है।

मृतकों की संख्या बढ़ सकती है : चश्मदीद
ब्लास्ट के समय अदालत में मौजूद क्लर्क गुरपाल सिंह ने कहा कि फोटो स्टेट की मशीन के पीछे बाथरूम में ब्लास्ट हुआ है। चार घायल हैं। एक या दो की हालत इतनी गंभीर है कि उनकी डेथ भी हो सकती है। तीन को मैं खुद नीचे छोड़कर आया हूं।

पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।
धमाके के बाद तीसरी मंजिल पर स्थित दीवार पूरी तरह से ढह गई।
धमाके के बाद तीसरी मंजिल पर स्थित दीवार पूरी तरह से ढह गई।
धमाका इतना जबर्दस्त था कि कोर्ट की दीवारें तहस-नहस हो गई हैं।
धमाका इतना जबर्दस्त था कि कोर्ट की दीवारें तहस-नहस हो गई हैं।
ब्लास्ट की वजह से कोर्ट परिसर में खड़ी गाड़ियों के शीशे टूट गए।
ब्लास्ट की वजह से कोर्ट परिसर में खड़ी गाड़ियों के शीशे टूट गए।
ब्लास्ट के बाद अफरातफरी मच गई। हालात पर काबू पाने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।
ब्लास्ट के बाद अफरातफरी मच गई। हालात पर काबू पाने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।
धमाके के बाद लुधियाना कोर्ट में अफरातफरी का माहौल है।
धमाके के बाद लुधियाना कोर्ट में अफरातफरी का माहौल है।
धमाके के बाद अदालत की पार्किंग में रखी गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं।
धमाके के बाद अदालत की पार्किंग में रखी गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं।
धमाके के बाद घायलों को अस्पताल ले जाते साथी वकील।
धमाके के बाद घायलों को अस्पताल ले जाते साथी वकील।
इस ब्लास्ट में 4 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

हड़ताल के चलते अदालत में भीड़ कम थी
यह धमाका तीसरी मंजिल पर कोर्ट नंबर 9 के पास बाथरूम में हुआ। धमाका होने से कोर्ट की पूरी इमारत हिल गई। इमारत की खिड़कियों के शीशे चटक गए और पार्किंग में खड़ी कारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने सिलेंडर फटने की भी आशंका जताई। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने अभी धमाके के बारे में कोई बयान नहीं दिया है। अदालत में अफरातफरी का माहौल है। हालांकि वकीलों की हड़ताल के चलते आम दिनों की तुलना में गुरुवार को यहां भीड़ कम थी।

आला पुलिस अधिकारी, प्रशासन के अधिकारी और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया है। पुलिस बल ने कोर्ट परिसर को चारों तरफ से घेर लिया है। शहरभर में हाईअलर्ट जारी करते हुए नाकेबंदी कर दी गई है। शहर में आज मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी एक जनसभा को संबोधित करने पहुंच रहे हैं।

चुनाव से पहले पंजाब में गड़बड़ी की साजिश
धमाके के बाद CM चन्नी ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही देश और पंजाब विरोधी ताकतें माहौल खराब कर रही हैं। पहले बेअदबी के जरिए पंजाब में गड़बड़ी की कोशिश की गई, उसमें कामयाब नहीं हुए। अब इस तरह की हरकत की जा रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा कि मैं किसानों के साथ मीटिंग कर रहा था। इसे जल्दी खत्म करके अब लुधियाना जा रहा हूं। वहां जाकर पूरे हालात की जानकारी लूूंगा। सरकार इस पर पूरी तरह सचेत है। लोगों को भी सचेत रहने की जरूरत है।

Related Articles

Back to top button