छत्तीसगढ़ विशेषरायपुर जिला

प्राध्यापको और कालेज प्रबंधन से परेशान होकर प्राचार्य ने दिया इस्तीफा

रायपुर। दुर्गा कॉलेज की प्राचार्य डा. मधु कामरा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्होंने यह इस्तीफा कॉलेज प्रबंधन और प्राध्यापकों के मध्य जारी विवाद से परेशान होकर दिया है। हालांकि उनका इस्तीफा अब तक मंजूर नहीं किया गया है। दुर्गा कॉलेज में सालभर के भीतर यह दूसरे प्राचार्य का इस्तीफा है। पूर्व प्राचार्य आरके तिवारी भी कुछ माह पहले अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं। उनके पश्चात डॉ. कामरा को प्राचार्य पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

अंदरूनी सूत्र बताते हैं कि उनकी कार्यशैली से छात्र संतुष्ट थे, किंतु प्रबंधन और प्राध्यापकों के मध्य चल रहे विवाद के कारण उन्हें कार्य करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। यह विवाद शिक्षकों की कमी, वेतन सहित कई मुद्दों को लेकर है। शिक्षकों का कहना है कि नई भर्ती नहीं होने के कारण उन्हें अत्यधिक कार्य करना पड़ रहा है। उनका वेतन भी नहीं बढ़ाया जा रहा है। इसके अलावा प्रबंधन के सदस्य अपने रिश्तेदारों की भी मनमानी तरीके से नियुक्ति करते हैं।

Related Articles

Back to top button