छत्तीसगढ़ विशेषप्रदेशब्रेकिंग न्यूज

वैक्सीन कोल्ड चैन हैण्डलर का प्रशिक्षण सम्पन्न

स्वास्थ्य विभाग द्वारा विगत 15 दिसम्बर को जिले के समस्त कोल्ड चैन हैण्डलर व जिला वैक्सीन स्टोर मैनेजर का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। उक्त प्रशिक्षण में कोल्ड हैण्डलरों व जिला वैक्सीन स्टोर मैनेजर को इलेक्ट्रॉनिक वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क उन्नत संस्करण के बारे में प्रशिक्षित किया गया। सीएमएचओ डॉ एन.आर. नवरत्न ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान वैक्सीन की जानकारी, वैक्सीन रखरखाव, कोल्ड चैन प्वाइंट की रख-रखाव, लॉग बुक संधारण, वैक्सीन स्टॉक रजिस्टर एण्ट्री, वैक्सीन वितरण, वैक्सीन की गणना व वैक्सीन स्टॅाक की नियमित निगरानी के संबंध में बताया गया। उक्त प्रशिक्षण में 25 प्रतिभागियों ने भाग लिया। राज्य स्तरीय मास्टर टेªनर श्रीमती निशा सिंह राजपूत रिजनल को-अर्डिनेंटर रायपुर संभाग द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण में जिला टीकाकरण अधिकारी व जिला वैक्सीन कोल्ड चैन मैनेजर सम्मिलित थे।

Related Articles

Back to top button