अपना जिलाकारोबारछत्तीसगढ़ विशेषप्रदेशब्रेकिंग न्यूजसियासतस्थानीय समाचार

मनमानी पर नकेल / धांधली देखने मौके पर पहुंचे नेशनल हाइवे के अफसर, बोले : गड़बड़ी पर होगी सख्त कार्रवाई

रायगढ, 29 मई । गणपति ऑटोमाल संचालक द्वारा तोड़े गए डिवाइडर और सड़क किनारे लगे माइल स्टोन की जांच करने नेशनल हाइवे के एसडीओ विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। डिवाइडर तोड़ने और डेढ़ किलोमीटर तक नेशनल हाइवे के अधिकार वाली जमीन पर संस्थान के प्रचार के लिए 15 माइल स्टोन गाड़ने पर अपत्ति जताई। अफसर बोले, यह गड़बड़ी है और नियमों की अनदेखी पर कार्रवाईकी जाएगी।
गुरुवार को एनएच के एसडीओ बीएल ध्रुव अपने इंजीनियरों के साथ मौके पर गए थे। उन्होंने माइल स्टोन सड़क के नजदीक डिवाइडर हटाने की बात कहते हुए गणपति ऑटोमॉल के संचालक दीपक डोरा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है। 28 मई को दैनिक भास्कर ने ऑटोमॉल संचालक द्वारा मनमाने ढंग से अपने व्यवसाय के प्रचार के लिए बिना अनुमति 15 माइलस्टोन लगाने और सड़क के बीच से डिवाइडर हटाने की खबर प्रकाशित की थी। विभाग पूरी रिपोर्ट तैयार कर बिलासपुर स्थित कार्यपालन अभियंता को भेजने की तैयारी कर रहा है। विभाग एक-दो दिन में संबंधित व्यवसायी को भी नोटिस जारी करेगा।
हादसा हुआ तो ऑटोमॉल के संचालक पर एफआईआर
एनएच के अफसरों ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से सड़क पर डिवाइडर बनाया गया था। जिसे व्यवसायी ने स्वयं के स्वार्थ के लिए हटा दिया है। इससे सड़क हादसों का खतरा बना हुआ है। यदि इन परिस्थितियों में सड़क पर किसी भी तरह का कोई हादसा होता है, तो उसके लिए व्यवसायी जिम्मेदार होगा। संबंधित के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।
निगम को विज्ञापन से मिलने वाले राजस्व का हो रहा नुकसान
बिना अनुमति माइल स्टोन लगाकर अपने व्यवसाय का प्रचार-प्रसार से निगम को राजस्व में क्षति हो रही है। नगर निगम के भवन शाखा प्रभारी प्रतुल श्रीवास्तव ने बताया कि नगर निगम अधिनियम 1956 के अंतर्गत धारा 261 के तहत निगम क्षेत्र में इस तरह से प्रचार करना प्रतिबंधित है। धारा 323 के तहत बिना अनुमति सड़क में तोड़फोड़ व निर्माण कार्य भी अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसे प्रकरणों पर धारा 392 (ग) के तहत जुर्माना और सजा दोनों का प्रावधान है।
सख्त कार्रवाई करेंगे-बीएल ध्रुव, एसडीओ, एनएच रायगढ़
“जानकारी मिलने पर हम मौके पर गए थे, जांच में व्यवसायी द्वारा लगाया गया माइल स्टोन और डिवाइडर हटाना नियम विपरीत है। इसे लेकर उसे नोटिस जारी किया जाएगा। साथ ही हम वरिष्ठ अधिकारियों मार्गदर्शन पर सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं।”

Related Articles

Back to top button