छत्तीसगढ़ विशेषरायपुर जिला

हरित क्रांति योजना में भारी लापरवाही बरतने के कारण कृषि उप संचालक हुआ निलंबित

रायपुर। गरियाबंद के कृषि उप संचालक (डिप्टी डायरेक्टर एग्रीकल्चर) फागूराम कश्यप को निलंबित कर दिया गया है. अफसर ने हरित क्रांति योजना में भारी लापरवाही बरती थी. इस संबंध में कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग के अवर सचिव हेमिन बाघ के हस्ताक्षरित आदेश जारी हुआ है. जारी किए गए आदेश में उल्लेख किया गया है कि फागू राम कश्यप उप संचालक कृषि जिला गरियाबंद को वर्ष 2020-21 में हरित क्रांति योजना के तहत मिनी राइस मिल की खरीदी में योजना के प्रावधानों एवं विभागीय नियमों की अवहेलना करने तथा लापरवाही बरतने एवं अपने दायित्वों का उचित निर्वहन नहीं किए जाने के कारण उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील नियम के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित करता है. निलंबन अवधि में फागूराम कश्यप उप संचालक कृषि गरियाबंद का मुख्यालय संचालनालय रायपुर निर्धारित किया जाता है. निलंबन अवधि में फागूराम कश्यप उप संचालक कृषि गरियाबंद को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा. निलंबन अवधि का निराकरण पृथक से किया जाएगा.

Related Articles

Back to top button