छत्तीसगढ़ विशेषराजनांदगांव जिला

बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाकर जान से मारने कि धमकी देकर लूटे 8 लाख रुपये, दो गिरफ्तार

राजनंदगांव| बुजुर्ग दंपती को उनके घर में ही बंधक बनाकर 8 लाख रुपए की लूट करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को चिल्हाटी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरोह के 8 सदस्य अब भी फरार हैं। जिसकी पतासाजी में टीम लगी हुई है। आरोपियों सभी आरोपी राजस्थान के रहने वाले हैं। जो जमीन सुधारने के नाम पर ठगी को अंजाम दिया था।

पुलिस ने बताया कि चिल्हाटी के बुजुर्ग दंपती को गिरोह 10 सदस्यों ने जेसीबी से जमीन सुधारने का झांसा दिया। उनकी जमीन पर कुछ दिन काम करने के बाद 8 लाख रुपए का खर्च बताकर रुपए मांगे। दंपति ने जब इतनी बड़ी रकम देने से इनकार किया तो सभी 10 आरोपियों ने उन्हें उनके घर पर ही बंधक बना लिया। इस दौरान उन्हें जमकर डराया धमकाया, जिससे डरकर दंपती ने 8 लाख रुपए आरोपियों को दे दिए। मामले की शिकायत पीड़ित दंपती ने चिल्हाटी थाने में दर्ज कराई। इसके बाद चिल्हाटी, अंबागढ़ चौकी सहित साइबर टीम के सदस्यों ने जांच शुरु की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में मिले फुटेज के आधार पर पुलिस ने दो आरोपी आलम खान (55) और परवीन खान (28) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि राजस्थान का यह गिरोह बुजुर्ग दंपतियों को ही अपना शिकार बनाता था। सेवानिवृत्ति व सक्षम बुजुर्ग दंपतियों को पहले जमीन सुधारने का झांसा देते फिर मनमाने ढंग से रकम वसूलते। अगर कोई ग्रामीण रकम देने से इनकार करता तो उन्हें डराया धमकाया और जान से मार देने तक की धमकी देकर रकम ऐंठ लेते थे। गिरोह के फरार 8 आरोपियों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button