जियो मार्ट के कर्मचारी से चाकू की नोक पर बदमाशो ने किया लूट

दुर्ग| दुर्ग जिले में जियो मार्ट के कर्मचारी से चाकू की नोक पर लूट का मामला सामने आया है।छावनी पुलिस के मुताबिक प्रदीप कुमार साहू (23 वर्ष) सेक्टर 11, जोन 1 शाप नंबर 06 सिमोन क्लासेस के सामने रहता है और दुर्ग के रिलायंस जियो मार्ट में फील्ड वर्कर का काम करता है। 7 दिसंबर को दोपहर वह अपने दोस्त निखिल के साथ स्कूटी से पॉवर हाउस मार्केट गया था। वहां उसने महावीर किराना स्टोर से ऑर्डर और वसूली की रकम लिया। इसके बाद वह हंसराज किराना स्टोर गया। वहां से वापस लौटते समय दोपहर दो बजे के करीब वह जैसे ही कैंप 1 रोड में तालाब के पास स्थित मंदिर के पास पहुंचा कि दो लड़के एस सुधीर और उसका साथी बाइक से आए और उन्हें रोक लिया। इसके बाद उन लोगों ने दोनों के साथ गाली गलौज शुरू कर दी।
इससे पहले की दोनों लड़के कुछ कार पाते आरोपियों ने उनके चाकू लगा दिया। इससे दोनों लड़के डर गए। दोनों आरोपियों ने प्रदीप की जेब से 10500 रुपए छीन लिया और भाग गए। घटना के बाद प्रदीप और उसका साथी छावनी थाना पहुंचे। जांच के दौरान जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां एक लड़के ने आरोपी एस सुधीर की पहचान बताई। इसके बाद पुलिस आरोपी के घर पहुंची तो वह वहां से भाग खड़ा हुआ। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। उसके साथी का भी पता लगाया जा रहा है। आरोपियों की पहचान हो जाने के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ लूट का केस दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस का कहना है कि वह उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लेगी।



