छत्तीसगढ़ विशेषबालोद जिला

नेशनल हाईवे पर टाटा मैजिक वाहन ने कार को मार दी टक्कर,आरोपि फ़रार

बालोद| रविवार रात बालोद- धमतरी मुख्य मार्ग पर देवरानी- जेठानी नाले के पास नेशनल हाईवे 930 पर धमतरी की तरफ से आ रहे टाटा मैजिक वाहन चालक ने तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सामने से कार को टक्कर मार दी। इस घटना में कार सवार भारतीय भू- सर्वेक्षण राज्य इकाई रायपुर में पदस्थ सीनियर प्राइवेट सेक्रेट्री अन्नपूर्णा मंडावी व वाहन चालक संतोष महिलांगे बाल बाल बचे।

वहीं कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। शिकायत पर पुलिस ने टाटा मैजिक वाहन क्रमांक सीजी 07 एमए 7013 के चालक के खिलाफ धारा 279 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। पुलिस के अनुसार कार से अन्नपूर्णा मंडावी कांकेर से बालोद की तरफ आ रहे थे। तभी टाटा मैजिक वाहन ने टक्कर मार दी और फरार हो गया।

Related Articles

Back to top button