छत्तीसगढ़ विशेषदुर्ग जिला

चिटफंड कम्पनी के दो संचालक गिरफ्तार, कम समय में जमा रकम को डबल कराने के नाम से किये थे धोखाधड़ी

दुर्ग | पुलिस द्वारा, समीक्षा बैठक आयोजित कर चिटफंड के प्रकरणों में अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं आरोपी कंपनी संचालकों द्वारा अवैधानिक रूप से अर्जित संपत्ति को कुर्की कर पीड़ित पक्ष को लौटाये, जाने के संबंध में  निर्देश दिए गए है, जिसके पालन में थाना सुपेला के अपराध क्रमांक 560/2016 धारा 420, 120बी, भादवि, 3, 4, 5, 6 इनामी चिट एवं धनपरिचलन अधिनियम , 10 छः ग. के निवेशकों के हितों का संरक्षण अधिनियम के  तहत पंजीबद्ध अपराध के आरोपी 1. सुरेंद्र सिंह बघेल निवासी भिंड मध्य प्रदेश,2. धरम सिंह कुशवाहा निवासी भिंड मध्यप्रदेश जो सनशाइन इन्फ्राबिल्ड कारपोरेशन लिमिटेड के डायरेक्टर है| उन्हें  जिला जेल कोरबा से 30.11.2021 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा प्राप्त किया गया।

Related Articles

Back to top button