राजनांदगांव जिला

पुलिस को बड़ी सफलता मिली:नक्सलियों के इनामी डॉक्टर व महिला सदस्य ने किया सरेंडर

नक्सल सप्ताह के बीच गढ़चिरौली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गढ़चिरौली में दो नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर किया है। इसमें एक महिला है। सरेंडर पुरुष नक्सली दलम में डॉक्टर के रूप में काम करता था। पुलिस ने बताया कि नक्सलियों के शहीद सप्ताह के बीच शुक्रवार को नक्सली विनोद उर्फ मनीराम (32) और कविता उर्फ सत्तो (33) ने आत्मसमर्पण किया।

विनोद पर 6 लाख और कविता पर 2 लाख रुपए का इनाम था। पुलिस ने बताया कि विनोद संगठन में डॉक्टर के रूप मे काम करता था। सरेंडर करने वाले दोनों कई वारदातों में शामिल थे। पुलिस ने दोनों के सरेंडर को बड़ी सफलता और नक्सल संगठन के लिए तगड़ा झटका बताया है।

Related Articles

Back to top button