छत्तीसगढ़ विशेषबालोद जिला

बस चालक ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर,युवक घायल

बालोद| ग्राम रानीतराई निवासी आरएस देवांगन ने बताया कि 13 नवंबर को बेटा हरिशंकर देवांगन काम करने राजनांदगांव जाने बाइक से निकला था। जिसे सुबह 6 से 7 बजे के बीच रानीतराई मेन रोड टटेंगा मोड के पास दादा बस के चालक ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। बेटे के दाहिना हाथ एवं पैर में चोटें लगने से फ्रेक्चर हो गया। जिसको भिलाई नर्सिग होम मौर्या टाकिज के पास भर्ती कराए हैं।

रानीतराई टटेंगा मोड़ के पास बाइक सवार युवक को टक्कर मारकर घायल करने वाले बस चालक के खिलाफ देवरी थाने में रविवार शाम को धारा 279, 337 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। घायल का इलाज भिलाई के नर्सिग होम में चल रहा है। पुलिस ने जुर्म दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button