छत्तीसगढ़ विशेषरायपुर जिला
विधानसभा रोड में दर्दनाक सड़क हादसा खड़े ट्रक से जा टकराई कार, 3 लोग घायल

रायपुर। विधानसभा रोड में एक तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं कार में सवार तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। जिसमें से एक कि हालात नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार हादसा सेमरिया के शांति सरोवर के पास कि है| वहा देर रात हादसा हुआ। हादसे में कार में सवार 3 लोग घायल हुए। इनमें से 1 युवक की हालत गंभीर है। वहीं सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है.



