शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर अपने ही सगे भाई को जान से मारने कि दी धमकी

30 नवम्बर 2021| प्रार्थी अभिमन्यु साहू निवासी जोन 03 खुर्सीपार 28 नवम्बर 2021 को 07 बजे रात्रि को भोजनालय हॉटल बंद कर घर आया था घर में प्रार्थी की माँ एवं पत्नी बैठे हुए थे उसी समय प्रार्थी का बड़ा भाई प्रभाकर साहू जो हमेशा शराब पीते रहता है बाहर से घुमकर घर आया और प्रार्थी को शराब पीने के लिये पैसे मांगने लगा ,प्रार्थी के पैसे देने से मना करने पर माँ बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार करने लगा जिसे प्रार्थी गाली गुप्तार करने से मना करने पर प्रभाकर साहू ने जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा| झगड़ा को देखकर बीच बचाव करने आये बड़े भाई जगन्नाथ साहू को भी हाथ मुक्का से मारपीट किया तथा अपने पास रखे एक लोहे का धारदार नुकीला चाकू को लहराते हुए प्रार्थी को आज तेरे को नहीं छोडूगा कहकर मारने दौड़ाने लगे प्रार्थी किसी तरह अपना जान बचा कर भाग निकला|
पुलिस थाना खुर्सीपार में प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध दर्ज किया गया। थाना प्रभारी के नेतृत्व में आरोपी के पता तलाश हेतु खुर्सीपार के तीनों पेट्रोलिंग टीमों को अलर्ट कर आरोपी के पतासाजी हेतु टीम अलग अलग दिशा में रवाना किया गया। प्रभाकर साहू पुलिस की गाड़ी देखकर सकरी गली से निकल गया जिससे पुलिस टीम प्रभाकर को ढूढते रही| आरोपी प्रभाकर साहू को गणेश मंदिर के पास चर्च के सामने घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी के द्वारा घटना में प्रयुक्त धारदार नुकीला चाकू बरामद किया गया है।आरोपी प्रभाकर साहू पिता स्व0 रामचंद्र साहू उम्र 40 वर्ष निवासी जगन्नाथ किराना स्टोर्स के बाजू दुर्गा मंदिर प्रियदर्शनी मार्केट जोन 03 खुर्सीपार के विरुद्ध अपराध क्रमांक 583/2021 धारा 294,506,323,327 भादवि 25.27 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर रिमांड में भेजा गया|



