कबीरधाम विशेष
भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ के जिला कार्यकारिणी घोषित

कवर्धा 27 नवंबर । भारतीय जनता पार्टी बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक पुरुषोत्तम देवांगन की सहमति और भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह की अनुसंशा से बुनकर प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अश्वनी देवांगन ने जिला कार्यकारिणीयों का गठन कर घोषणा की ।
भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ जिला संयोजक अश्वनी देवांगन ने अपने कार्यकारिणी मे जिला सह संयोजक मे भास्कर देवांगन और शिव देवांगन , मीडिया प्रभारी मे लोकनाथ देवांगन को बनाया गया है तथा जिला कार्यसमिति सदस्य मे दिलीप देवांगन , संतोष देवांगन , गोपाल देवांगन , राकेश देवांगन , नारायण देवांगन , ईश्वर देवांगन , शंभू देवांगन , बल्ला देवांगन , होरीलाल देवांगन , शुभम देवांगन को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया हैं ।



