रायगढ जिला

मिशन एडमिशन:डिग्री और गर्ल्स कॉलेज में सीटें फुल, कॉमर्स कॉलेज में प्रवेश का मौका 30 सितंबर तक

  • प्रवेश नहीं पाने वाले स्टूडेंट्स के लिए प्राइवेट कॉलेज का विकल्प, यूनिवर्सिटी दे सकती है प्राइ‌वेट परीक्षा की अनुमति

गुरुवार को डिग्री और गर्ल्स कॉलेज में देर शाम तक एडमिशन हुए, दोनों कॉलेजों में सीटें फुल हो गई हैं। यहां आज एडमिशन का आखिरी दिन था। पीडी कॉमर्स कॉलेज में नैक मूल्यांकन की वजह से एडमिशन में देरी हुई है, यहां 30 सितंबर तक एडमिशन होंगे। हालांकि शुक्रवार को गर्ल्स और डिग्री कॉलेज में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स की संख्या ज्यादा थी । अंतिम चरण में होने की वजह से ओपन राउंड एडमिशन कर दिया गया। जितनी सीटें खाली थी, उसके डेढ़-दो गुना ओपन एडमिशन के लिए आवेदन आए थे, हालांकि ये स्टूडेंट्स ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा चुके थे।

जिन स्टूडेंट्स को एडमिशन नहीं मिल सका उनके लिए प्राइवेट कॉलेजों में प्रवेश के अलावा प्राइवेट परीक्षा का विकल्प होगा। इस बार केजी कॉलेज में बीए, बीकॉम, बीसीए के अलावा बीएससी बायो और गणित में प्राइवेट परीक्षा के लिए फार्म भर सकेंगे। पिछले वर्ष अटल विश्वविद्यालय ने प्राइवेट परीक्षा के लिए फार्म भरवाने की अनुमति नहीं दी थी। नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय बनने के बाद इस सत्र से अनुमति मिलने की संभावना है। प्राइवेट कॉलेजों में प्रवेश लेने वाले स्टूडेंट्स को अभी भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन देने का मौका दिया गया है, 22 सितंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं, सीटों की उपलब्धता के हिसाब से 30 सितंबर तक एडमिशन कराए जा सकेंगे।

बीएससी बायो में सबसे ज्यादा आवेदन
बीएससी बायोलॉजी की 52 सीटों में 150 से ज्यादा आवेदन आए । बीकॉम में भी 37 सीटों के लिए 76 आवेदन आए । दोपहर 2 बजे तक आवेदन लिए जाने के बाद जिन लोगों का आवेदन आया उसके बाद शाम को मेरिट लिस्ट के आधार पर शाम 7.30 बजे तक प्रवेश दे दिया गया। इसमें एसटी, एससी, ओबीसी की सीटें खाली रहने के बाद उसे कन्वर्ट कर प्रवेश दे दिया गया। वही गर्ल्स कॉलेज में भी बीए, बीसीए, बीकॉम, एमए और एमकॉम की भी सीटें फुल हैं।

पीडी कॉलेज में इतनी सीटें खाली
कॉमर्स कॉलेज में 30 सितंबर तक प्रवेश होगा। पीडी कॉमर्स कॉलेज में दो दिन पहले नैक की टीम आई थी। जिसमें नैक ग्रेडिंग होने की वजह से प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित हुई है, बीए में 60, बीकॉम में 34, एमकॉम 9,एमए में 6 सीटों खाली रह गई हैं। शनिवार को मेरिट लिस्ट जारी करने के बाद प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। कॉलेज के प्रो. बसंत पटेल ने बताया कि 30 सितंबर को ओपन राउंड प्रवेश होगा।

Related Articles

Back to top button