धर्मरायपुर जिला

छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन अमरकंटक दर्शन के लिए रवाना हुए,विधायक ने दिखाई हरी झंडी

रायपुर,छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन, विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा के सहयोग से अमरकंटक गुरुद्वारा दर्शन के लिए 3 बस राज्यसभा सदस्य केटीएस तुलसी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया,

रायपुर,छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन के द्वारा उत्तर विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा के सहयोग से आज स्टेशन रोड गुरुद्वारे से अमरकंटक गुरुद्वारा दर्शन के लिए 9:00 बजे 3 बस से 200 संगत रवाना हुई जिसे राज्यसभा सदस्य केटीएस तुलसी जी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया साथ में छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा, अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष महेंद्र सिंह छाबड़ा, छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमरजीत चावला, गुरुद्वारा प्रधान निरंजन सिंह खनूजा,दिलीप सिंह होरा,संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दलजीत सिंह चावला, संस्थापक हरपाल सिंह भामरा, कार्यकारी अध्यक्ष लवली सिंह अरोरा, महासचिव रोमी भल्ला, बंटी गुरु दत्ता, जिला अध्यक्ष मोनू सलूजा, सुरेंद्र छाबड़ा, मनजीत सिंह, गुरचरण सिंह टांग, तेजिंदर होरा, गुरुभेज सिंह, रणवीर सिंह, रंजीत सिंह अरोरा, हरप्रीत सिंह रंधावा, आदि उपस्थित थे,
आप को बतादें,गुरुद्वारा अमरकंटक साहिब में गुरु नानक देव जी के चरण पड़े हुए हैं और उसी स्थान पर गुरु नानक देव जी ने कबीर जी से गोष्टी की थी गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर अमरकंटक गुरुद्वारे में गुरुपूरब हर साल मनाया जाता है एवं नगर कीर्तन भी निकाला जाता है जहां पर मध्य प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़ की भी संगत पहुंचती है

Related Articles

Back to top button