छत्तीसगढ़ विशेषदुर्ग जिला

जीजा के ज्वाइनिंग लेटर से साले ने कर ली नौकरी, फरार

दुर्ग| उतई पुलिस ने गुरुवार को सीआईएसएफ की जांच रिपोर्ट के आधार पर आरक्षक व पुलिस ने आरटीसी के सहायक कमांडेंट वी सुरीन की शिकायत पर जीजा रमेश और उसके साले शशि दोनों निवासी यूपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक रमेश का वर्ष 2020 में बचेली से आरटीसी में ट्रांसफर हुआ था। जिसके बाद रमेश यहां आया और क्वार्टर देखकर 15 दिन की छुट्‌टी लेकर वापस चला गया। इसी दौरान उसके स्थान पर उसका साला शशि आया और रमेश का ज्वाइनिंग लेटर दिखाकर नौकरी करना शुरू कर दिया। करीब 11 महीने तक जीजा के स्थान पर शशि ने नौकरी की। इसी दौरान शंका के आधार पर सीआईएसएफ ने वि‌भागीय जांच की। इससे पता चला कि दोनों ने मिली भगत करके नौकरी की है। पुलिस ने आरोपी रमेश को गिरफ्तार कर दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 420 और 34 के तहत केस दर्ज किया है। जबकि उसका साला शशि फरार हो गया है।

Related Articles

Back to top button