जेसीबी के पैसे को लेकर पक्षों में मारपीट

बालोद| ग्राम गिधाली में 4 नवंबर को दीपावली के दौरान दो पक्षों में मारपीट हुई थी।पुलिस के अनुसार चम्पालाल साहू ने जानकारी दी है कि छोटे भाई देवेन्द्र कुमार को जेसीबी का 7 हजार रुपए टिकेन्द्र से मांगने भेजा था। जहां टिकेन्द्र ने घर अंदर बुला लिया और जान से मारने की नियत से नंदकुमार को दरवाजे में ताला लगाने बोला फिर दोनों भाइयों ने मिलकर गला दबा दिया और जान से मारने की कोशिश की। इसी दौरान मैं देवेन्द्र को फोन किया तब बोला कि इन लोगों ने गेट में ताला लगा दिए हैं। जिसके बाद वहां गया और हल्ला करने पर ताला खोला|
इस मामले में जांच के बाद डौंडीलोहारा थाने में 6 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। टिकेन्द्र साहू की रिपोर्ट पर 4 लोगों के खिलाफ धारा 294, 323, 34, 451, 506 और चंपालाल साहू की रिपोर्ट पर 2 लोगों के खिलाफ धारा 294, 323, 34, 342, 506 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।



