अपना जिलाकबीरधाम विशेषनौकरशाहीब्रेकिंग न्यूजशिक्षा एवं नौकरीस्थानीय समाचार

अवनीश शरण ने रमेश कुमार शर्मा को कार्यभार सौपा

नया कलेक्टर रमेश कुमार सँभालेंगे कबीरधाम जिला

कवर्धा- 28 अप्रैल। कबीरधाम जिले के नए कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने आज कार्यभार ग्रहण किया है। कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने नवपदस्थ कलेक्टर शर्मा को कार्यभार ग्रहण कराने की औपचारिकताए पूरी की। इस अवसर पर शरण ने कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा को जिले की नई जिम्मेदारी मिलने के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी। कलेक्टर शर्मा ने भी अवनीश कुमार को नई जिमेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। शरण ने जिले के सभी प्रमुख प्रशासनिक अधिकारियों का परिचय भी कराया। सभी अधिकारियों कर्मचारियों ने शर्मा और शरण को बधाई एवं शुभकामनाएं दी

उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा अवनीश कुमार शरण को संचालक तकनीकी शिक्षा रोजगार एवं प्रशिक्षण बनया गया है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ विजय दयाराम के, अपर जेके ध्रुव, जिला कोषालय अधिकारी भोजेश देशमुख विशेष रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button