बाजे गाजे के साथ धूमधाम से मनाई गई कबीरधाम में नामदेव जयंती , 56 भोग भजन के साथ “मोबाइल एप्प” का हुवा विमोचन

कबीरधाम| जिले में कबीरधाम नामदेव समाज (पंजीकृत) द्वारा संत नामदेव जी की 751 वी जयंती बडी धूमधाम
से 23 नवम्बर 2021 दिन मंगलवार को सुबह 10 बजे कवर्धा के नामदेव मोहल्ला के विजय नामदेव, अजय नामदेव के निवास स्थान से सभी सामाजिक बन्धुवों के उपस्थिति में बेंड बजे गाजे के साथ राधकृष्ण मन्दिर हेतु रवाना हुई वहां पर कोरोना गाइडलाइन के तहत सभी नियमो का पालन करते हुए मंदिर पहुचकर वहाँ बिट्ठल जी व शिरोमणि संत नामदेव जी के तेल चित्र की पूजन के साथ वहाँ स्थित गणेश जी व हनुमानजी के पूजन के बाद भगवान राधा कृष्ण जी के सामने 56 भोग एव वस्त्र के साथ वहां के पुजारी ने मन्त्रोच्चारण के साथ सभी सामाजिक सदस्यो के द्वारा पूजन करने के पश्चात 1 घण्टे का कीर्तन भजन का कार्यक्रम हुआ|

उसके बाद रविशंकर नामदेव जी ने सभी को प्रसाद एवं हनुमान चालीसा का वितरण किया गया वही पर मीडिया
प्रभारी की नियुक्ति कृष्णा नामदेव की गयी,एवं अजय नामदेव, मनोज नामदेव को युवा संगठन के नियुक्ति के निर्देश जारी हुआ सफल कार्यक्रम के सहयोगी मनोज नामदेव की भी प्रसंसा उपस्थित सदस्यों द्वारा की गई गयी साथ मे अन्य सहयोगी का भी आभार व्यक्त समिति द्वारा किया गया| तथा कार्यक्रम के अंत मे जिला उपाध्यक्ष चन्द्र कुमार नामदेव(चन्द्रा टेलर) ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद व बधाई दी गयी

उक्त खबर की विस्तृत जानकारी जिलाध्यक्ष अभिताब नामदेव ने मीडिया को देते हुए बताये की आज हमारे जिले के
सामाजिक एप्प का भी शुभारम्भ हो रहा है जिसका लिंक है प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा
https://kutumb.app/kabirdham-namdev-samaj-kalyan-samiti। जिससे समाज को आज हाईटेक मोबाइल युग के अनुशार संचालित करने में सहयोगी होगा| जल्द ही कई अन्य लाभकारी योजनवो से समाज के पिछड़े लोगो को भी फायदा पहुचाने व सरकार से मन्दिर व धर्मशाला निर्माण हेतु भी चर्चा कर मांग की जाएगी | अभिताब नामदेव 9425569117



