छत्तीसगढ़ विशेषरायपुर जिला

अवैध रूप से अंग्रेजी शराब कि तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार

24 नवम्बर 2021.रायपुर। अवैध रूप से महंगी ब्राण्ड के अंग्रेजी शराब की तस्करी करते 2 शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक सायबर सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सिविल लाईन क्षेत्र में दो व्यक्तियों द्वारा कार में शराब की तस्करी की जा रहीं है। जिस पर पुलिस ने आरोपियों को शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर सायबर सेल एवं थाना सिविल लाईन की संयुक्त टीम द्वारा कार एवं व्यक्तियों की पतासाजी करना प्रारंभ करते हुए कार एवं व्यक्तियों को चिन्हांकित कर थाना सिविल लाईन क्षेत्र के अशोका हास्पिटल के पास पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम गणेश जैन एवं शेख मुईन होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा कार की तलाशी लेने पर कार के अंदर अलग – अलग बोरियों में शराब की पेटी रखा होना पाया गया। जिस पर टीम द्वारा शराब परिवहन करने के संबध में व्यक्तियों से वैध दस्तावेज की मांग की गई, परंतु उक्त व्यक्तियों द्वारा शराब परिवहन करने के संबंध में किसी प्रकार का कोई भी वैध दस्तावेज या अन्य कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर टीम द्वारा दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से महंगी ब्राण्ड का कुल 08 पेटी अंग्रेजी शराब कीमत लगभग 4,00,000/- रूपये एवं शराब तस्करी में प्रयुक्त इण्डिगो कार क्रमांक सी जी/04/एच बी/7781 जुमला कीमत लगभग 6,00,000/- रूपये जप्त किया गया| तथा आरोपियों 01. गणेश जैन पिता रामानंद जैन उम्र 35 साल निवासी रिद्धी-सिद्धी गार्डन के पास महावीर नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर। 02. शेख मुईन पिता शेख रहीम उम्र 32 साल निवासी संतोषी नगर मस्जिद के पास थाना टिकरापारा रायपुर के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 595/21 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।

आरोपी गणेश जैन सी.आर.पी.एफ. का बर्खास्त आरक्षक है। आरोपी गणेश जैन को अगस्त – 2021 में शराब तस्करी करने के मामले में बिलासपुर में आबकारी विभाग बिलासपुर की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया था, जिसमे आरोपी जेल निरूद्ध रह चुका है। इसी प्रकरण में गिरफ्तारी पश्चात् आरोपी गणेश जैन को सी.आर.पी.एफ. से बर्खास्त किया गया था।

Related Articles

Back to top button