कबीरधाम विशेष

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कैबिनेट मंत्री अकबर ने कोटवार सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

कबीरधाम जिले में प्रदेश का पहला कोटवार संघ ने पाया अपना स्वयं का भवन

कोटवारों के सभी समस्याओं और मांगों को मुख्यमंत्री से समक्ष कर उनका समाधान का प्रयास करेंगे-मंत्री अकबर

कवर्धा,कबीरधाम जिले के कोटवार संघ को जिला मुख्यालय कवर्धा में अपना स्वयं सर्वसुविधायुक्त कोटवार सामुदायिक भवन मिल गया गया है। प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार बनने के बाद कबीरधाम प्रदेश का पहला जिला है, जहां जिला कोटवार संघ की मांगो को पूरा करते हुए संघ के लिए सर्वसुविधायुक्त कोटवार सामुदायिक सदन भवन का निर्माण कराया गया है। कैबिनेट मंत्री अकबर ने अपने विधायक निधि से 14 लाख 35 हजार रूपए की लागत से इस भवन का निर्माण कराया है। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से भवन का उद्घाटन किया। साथ ही अकबर ने कोटवार संघ के अध्यक्ष सुरज दास मानिकपुरी के हाथों इस भवन का विधिवत फीताकाट कर लोकार्पण भी कराया। लोकार्पण कार्यक्रम वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से किया गया। मंत्री अकबर के साथ अगमदास अनंत विशेष रूप से उपस्थित थे। वही कवर्धा में कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा, राजेश माखिजानी, एसडीएम विनय सोनी, पार्षद संतोष यादव, कार्यपालन अभियंता पीडब्ल्यूडी चौरसिया, एसडीओ चौहान व जिले भर के कोटवार बोडला, सहसपुर लोहारा और पंडरिया विकाखण्ड मुख्यालय में वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से शामिल हुए। कैबिनेट मंत्री ने उद्घाटन अवसर पर जिले भर के कोटवार को संबोधित करते हुए कहा कि कोटवार, शासन और प्रशासन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होते है। वे अपनी पूरी जिम्मेदारी के साथ चौबिसों घंटे अपनी सेवाए देते है। गांव की छोटी से छोटी घटनाओं को जिला प्रशासन के माध्यमों से शासन के संज्ञान में लाने के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाते है। लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए कोटवारों को वनांचल से लेकर मैदानी गांवों से हमेशा तहसील और जिला मुख्यालय में आना होता है। ऐसी परिस्थितियों में गई बार उन्हे रात्रि विश्राम भी करने होते है। कोटवारों को ऐसी स्थिति में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब कोटवारों को स्वयं का सर्वसुविधायुक्त नया भवन मिलने के उनके समस्याओं का ठोस समाधान मिल गया है। इस भवन का लाभ अब पूरे जिले भर के कोटवारों को मिलेगी। उन्होंने इस सौगात के लिए जिले के सभी कोटवारों को बधाई और शुभकानाएं दी। उन्होने कहा कि हम आगे भी लोगों की मांगों और समस्याओं को पूरा करने के प्रयास करते रहेंगे।विधायक ने कार्यक्रम में कोटवारों से वन-टू-वन चर्चा भी की। उनके समस्याओं, मागांं से अगवत भी हुए। उन्होने कोटवारों मांगों और समस्याओं को सुनने के बाद उन्हे भरोसा दिलाया कि वे उनके मांगों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्व मंत्री के समक्ष रखेंगें और उन्हे पूरा कराने का भी प्रयास करेंगे। लोकार्पण के बाद कलेक्ट ने कोटवार भवन का अवलोकन किया। कोटवार संघ के जिला अध्यक्ष सुरज दास मानिकपुरी, उपाध्यक्ष बोडला के अध्यक्ष रोशन दास मानिकपुरी, धरमदास मानिकपुरी,पंडरिया के अध्यक्ष लखनदास मानिकपुरी, जीवनदास मानिकपुरी, तुलसीदास मानिकपुरी, देवदास मानिकापुरी, कमलकांत मानिकपुरी ने मंच के माध्यम से कोटवार संघ के भवन की सौगात देने के लिए विधायक के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद संतोष यादव ने बताया कि इस वार्ड में अकबर अपने विधायक निधि से अब तक अहिरवार समाज और ब्राम्हण समाज के लिए विधायक निधी से भवन का निर्माण करा चुके है। उल्लेखनीय है कि जिला कोटवार संघ द्वारा वर्ष 2018 में सहसपुर लोहारा में कैबिनेट मंत्री का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। कोटवार संघ ने इस सम्मान समारोह में विधायक अकबर से जिला कोटवार संघ के लिए जिला मुख्यालय में भवन बनाने की मांग की थी। अकबर ने कोटवारों की मांगों को पूरा करते हुए भवन निर्माण के लिए दस लाख रूपए की घोषणा थी, लेकिन भवन की लागत बढने से अकबर ने दस लाख रूपए के स्थान पर 15 लाख रूपए अपने विधायक निधि से दिए है।

Related Articles

Back to top button