अपना जिलाकबीरधाम विशेषब्रेकिंग न्यूज
पंडरिया के पूर्व विधायक मोतीराम चन्द्रवंशी के पिता का निधन

कवर्धा। पंडरिया के पूर्व विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मोतीराम चन्द्रवंशी के पिता खोरबहरा राम चन्द्रवंशी का मंगलवार को बालाजी हॉस्पिटल रायपुर में आकस्मिक निधन हो गया। जिनका अंतिम संस्कार बुधवार को उनके पैतृक निवास बिरकोना में सुबह 10.30 बजे किया जाएगा। उन्हें कवर्धा के पूर्व विधायक अशोक साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल ठाकुर, रामकुमार भट्ट सहित जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपना श्रद्धांजलि दिया।



