पार्षद सूरज बंछोर की सनसनीखेज हत्या का खुलासा, जानिए क्या था पूरा मामला

23 नवम्बर 2021| हथखोज बंधवा तालाब भिलाई 03 के पास किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा 15 नवम्बर 2021 की रात को हथखोज क्षेत्र के पार्षद सूरज बंछोर की हत्या कर दी थी , एकादशी के दिन करीबन रात 10 बजे घटना की सूचना अधिकारियों को मिली , सभी पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे, तथा पुलिस द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए घटना कारित करने वाले अपराधियों की पतासाजी हेतु घटना स्थल पर पुलिस के नेतृत्व में स्थानीय लोगो से पूछताछ कर एवं घटना के कारणों का जल्द से जल्द पता कर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया । चूंकि स्थानिय पार्षद की हत्या को सभी अधिकारियों द्वारा गंभिरता से लेते हुए अलग – अलग कार्य विभाजन कर अलग – अलग टीमें गठित की गई , नगर पुलिस के निर्देशन में गठित टीम द्वारा घटना स्थल निरीक्षण , सीसीटीव्ही फूटेज , घटना स्थल के आस – पास स्थानीय निवासियों से पूछताछ एवं तकनिकी विश्लेषण कर सायबर टीम को आरोपियों की धर पकड़ हेतु निर्देशित कार्य आरंभ किया ।

गठित टीम निरीक्षक द्वारा घटना स्थल से लेकर आरोपियों के हर संभावित स्थानों के सीसीटीव्ही फूटेज खंगाले गये एवं उनका बारिकी से विश्लेषण किया गया , निरीक्षक की टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास के निवासी एवं मृतक के परिवार जनों एवं दोस्तों व घटना स्थल पर मृतक सूरज के साथ देखे गये उनके करीबी दोस्तों का कथन लिया गया , निरीक्षक एवं सायबर टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण किया गया , निरीक्षक एवं टीम द्वारा घटना स्थल , थाना क्षेत्र एवं स्थानीय मुखबीरो को सक्रिय कर घटना से संबंधित छोटी से छोटी सूचना को संकलित कर अपराधियों की पतासाजी की जाने लगी ।
विवेचना के दौरान स्थानीय मुखबीरों से मृतक सूरज बंछोर के साथ विगत कुछ सालों से अलग – अलग लोगो से विवाद होने की जानकारी गठित टीम को प्राप्त हुई , गठित टीम द्वारा ऐसे सभी लोग जिनसे मृतक का विवाद हुआ था उनके संबंध में जानकारी प्राप्त की गई जिसमें एक महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई ।विगत 02 वर्ष पूर्व संदेही दिनेश पाल उर्फ दीनू के साथ मृतक का विवाद एवं मारपीट हुई है तथा घटना के बाद से दीनू पाल अपने निवास स्थान में उपस्थित नहीं है ।

जिस संबंध में दीनू पाल एवं उसके करीबी दोस्तों की पतासाजी की गई जो कि घटना के बाद से फरार थे तदउपरांत तकनीकी विश्लेषण के जरिये संदेहियों के जांजगीर चांपा में छिपे होने की सूचना प्राप्त हुई , तत्काल सउनि के नेतृत्व में अन्य पुलिस को जांजगीर चांपा के लिए रवाना किया गया जहां से स्थानीय थाना शक्ती के थाना प्रभारी से संपर्क कर संयुक्त टीम द्वारा 03 संदेहियों को गिरफ्तार किया गया एवं 01 अन्य संदेही को हथखोज क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया ।
हत्या करने का प्रमुख कारण
गठित टीम के पूछताछ के दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि मृतक सूरज का दीनू पाल से कई कारणों से विवाद था । डेढ़ वर्ष पूर्व मनोज चौधरी एवं आशिक विश्वकर्मा ने विवाद के कारण दीनू पाल को मारपीट कर घायल कर दिया था । इस घटना के बाद से दीनू पाल से मनोज एवं आशिक को सबक सिखाना चाहता था । सूरज , मनोज व आशिक को सर्पोट करता था दीनू पाल कुछ माह पूर्व अवैध कटटा रखने के आरोप में गिरफ्तार हो चुका था । आरोपी के अनुसार कटटा सूरज बंछोर का ही था जिसे मृतक ने दीनू पाल को रखने के लिए दिया था । जिसकी वजह से दीनू पाल को जेल जाना पड़ा था । मृतक सूरज द्वारा इस प्रकरण में दीनू पाल की कोई मदद नहीं किया । इसके अलावा हथखोज में पान – टेला लगाने पर दीनू पाल को सूरज ने प्रताड़ित किया था । तब से संदेही दीनू पाल मृतक सूरज बंछोर की हत्या करने के फिराक में था । इस घटना को कारित करने के लिये अपने साथी पुरुषोत्तम उर्फ बुड्डा , दीपक उर्फ भूरवा को घटना में शामिल किया , हत्या के उद्देश्य से खुर्सीपार निवासी मोहन को कट्टा उपलब्ध कराने के लिये संपर्क किया , कुछ समय पूर्व मोहन के द्वारा 02 कट्टा उपलब्ध कराया गया था , हत्या के उद्देश्य से दीनू , भूरू सारंगगढ़ से भिलाई आये दिनांक 15.11.2021 को मृतक सूरज बंछोर को तालाब पार के पास अकेला पा कर धाराधार हथियार से अपने साथी लोकेश साहू एवं पुरूषोत्तम के साथ मिलकर हत्या कर दी । मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है|

आरोपीयों 1. दीनू उर्फ दिनेश पाल पिता स्व . गजेन्द्र पाल उम्र 41 वर्ष साकिन खुर्सीपार बालाजी नगर 2. उत्तम सोना पिता पुरूषोत्तम सोना उम्र 35 वर्ष साकिन खुर्सीपार उड़िया बालाजी नगर बस्ती मुबारक किराना स्टोर के पीछे 3. दीपक उर्फ भूरू साहू पिता स्व . बनमाली साहू उम्र 32 वर्ष साकिन पुरानी बस्ती छावनी सरकारी कुंआ के पास 4. लोकेश साहू पिता विश्राम साहू उम्र 20 वर्ष पता गांधी चौक हथखोज भिलाई 5. मोहन से 02 नग देशी कट्टा एवं 04 जिन्दा कारतूस एवं फरार होने के लिए चोरी की हुई मोटर सायकल , घटना में प्रयुक्त मैस्ट्रो , धारधार हथियार जप्त कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है । नोट : आरोपी दीनू उर्फ दिनेश पाल पूर्व में शराब तस्करी , आर्म्स एक्ट एवं मारपीट के मामलो में निरूद्ध रहा है । पुरुषोत्तम उर्फ सोना हत्या के प्रयास के मामले में जेल जा चुका है ।



