छत्तीसगढ़ विशेषदुर्ग जिला

प्राइवेट कम्पनी का कर्मचारी बनकर अज्ञात चोर ने 6 लैपटॉप किया पार

22 नवम्बर 2021| दुर्ग कोतवाली पुलिस ने शनिवार को हुडको भिलाई निवासी शंकर लाल साहबानी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रार्थी शंकर लाल ने बताया कि इंदिरा मार्केट सागर कॉम्पलेक्स में उसकी कम्प्यूटर की दुकान है।

उसके मुताबिक मनोज राजपूत लेआउट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से व्यापारिक संबंध है। 12 नवंबर को उक्त कंपनी का कर्मचारी बनकर अज्ञात ने नए मोबाइल नंबर से फोन किया। उसने 6 नए लैपटाप का आर्डर दिया। इसके कुछ देर बाद वह दुकान पहुंचा और 3.34 लाख रुपए कीमत के लैपटाप लेकर चला गया। 13 नवंबर को जब उक्त कंपनी के मैनेजर दीपक से जब पैसा लेने गए तो पता चला कि उन्होंने लैपटाप का आर्डर ही नहीं दिया है। इसके बाद पता चला कि अज्ञात बदमाश कंपनी का कर्मचारी बनकर धोखे से 6 लैपटाप ले गया है। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में उसकी तस्वीर कैद हो गई है। बदमाश चेहरे पर मास्क लगाकर आया था। इस वजह से उसके चेहरा साफ दिखाई नहीं दे रहा है। मामले में पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के अज्ञात के खिलाफ धारा 420 के तहत केस दर्ज मामले कि जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button