रणवीरपुर में मनाया गया शहीद बिरसा मुंडा जयंती

कवर्धा। कवर्धा जिला के मंडल रणवीरपुर में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा जयंती शक्ति केंद्र ग्राम नवघटा में मनाया गया जिसमें पूर्व जनपद उपाध्यक्ष फागू राम मरकाम के द्वारा उक्त कार्यक्रम को संबोधन किया मरकाम ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद के अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने भारतीय इतिहास और सांस्कृतिक में जनजातियों को विशेष स्थान और योगदान को सम्मानित करने के लिए भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को जनजाति गौरव दिवस के रूप में की गई घोषणा को जनजाति समाज के लिए बड़ा ऐतिहासिक बताते हुए श्री मरकाम ने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का आभार व्यक्त किया इस कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व जनपद के उपाध्यक्ष फागू राम मरकाम ,मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र वर्मा ,मंडल उपाध्यक्ष गणपत धुर्वे ,भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मंडल के अध्यक्ष श्रवण मरकाम, महामंत्री अनुसूचित जनजाति टीकम मंडावी, मंडल के महामंत्री राजेंद्र साहू ,कैलाश मिश्रा शक्ति केंद्र संयोजक ,जीवराखन सिन्हा सरपंच, पूर्व सरपंच गौतरिहा निषाद ,सोनसिंह मेरावी,रामानंद मेरावी, मदन मेरावी,राधाबाई मेरावी, कार्तिक निषाद, हेमंत कुमार सिन्हा ,टीकम श्रीवास्तव, राजू बघेल ,अशोक मेरावी ,पंचू मेरावी,सुखमत मेरावी ,प्रिंस मरकाम, सरोज मानिकपुरी ,धर्म मंडावी , गेंदसिंह नेताम, उपस्थित रहे!



