छत्तीसगढ़ विशेष

लाल गलियारे में फिर सेआई शिक्षा का उजियारा : नक्सल हिंसा के स्कूलो को सालों बाद फिर खुले,

बीजापुर. नक्सल समस्या से बीते अधिक समय से बंद स्कूलों को चालू करने शिक्षा विभाग की कोशिशें अब रंग ला रही है. सालो से बंद पड़े स्कूलों को शिक्षा विभाग की ओर से पुनः संचालित किया जा रहा है. 15 वर्षों से बंद पड़े 187 स्कूलों को पुनः चालू किया गया है

डीईओ प्रमोद ठाकुर ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा विकासखंड स्तर के अधिकारियों एवं स्थानीय प्रचार तंत्र के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया. शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया. वहीं संस्थाओं में स्थानीय शिक्षित बेरोजगारों से शिक्षादूत के रूप में सेवाएं ली जा रही है

डीईओ ने बताया, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चे उमंग के साथ आश्रम, पोटाकेबिन में विद्या अर्जित कर रहे हैं. नवोदय, केंद्रीय विद्यालय, एकलव्य, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, डीएवी, एमपीएस स्कूल भी संचालित हैं, जिसमें अंदरूनी क्षेत्र के बच्चे गुणवत्ता युक्त शिक्षा अर्जित कर भविष्य गढ़ रहे हैं

 

Related Articles

Back to top button