कबीरधाम विशेष

सहारा-सेबी विवाद के चलते जमाकर्ता एवं कार्यकर्ता परेशान कलेक्टर एवं एस पी से किये न्याय की गुहार


कबीरधाम जिले के कवर्धा पोंडी सहारा इंडिया ब्रांच के लगभग 10 हजार से अधिक जमाकर्ताओं तथा 500 से अधिक कार्यकर्ता वर्तमान समय मे बहुत बुरे दौर से गुजर रहे है सहारा सेबी विवाद जो कि सुप्रीम कोर्ट में लंबित है जिसके चलते सहारा इंडिया की 24 हजार करोड़ से अधिक की धनराशी सेबी के खाते में रखा हुआ है 8 वर्षो पश्चात भी सुप्रीम कोर्ट से निर्णय नहीं आने के कारण उक्त राशि का उपयोग नही हो पा रहा है जिसके चलते सहारा इंडिया को आर्थिक परेशानी बनी हुई है विगत दिनों सहारा इंडिया कवर्धा पोंडी के ब्रांच मैनेजर जे पी भोई एवम विनोद केशरवानी तथा फील्ड कार्यकर्ताओ द्वारा प्रधानमंत्री कार्यालय कलेक्टर महोदय एवम पुलिस अधीक्षक महोदय से ज्ञापन सौपा जिसमे सहारा सेबी विवाद को जल्द से जल्द निपटाने के लिए अनुरोध किया गया तथा फील्ड एवम ऑफिस के कार्यकर्ताओं के लिए सुरक्षा की मांग किया गया क्योकि जमाकर्ताओं में भुगतान में विलंब होने के कारण जमाकर्ताओं में आक्रोश दिखाई दे रहा है कोविड जैसे महामारी में पूरा देश आर्थिक संकट से जूझ रहा है इस विषम परिस्थितियों में भी भुगतान नही होने के कारण जमाकर्ताओं में खासी नाराजगी बनी हुई है जमाकर्ता जो कि अपने खून पसीने की कमाई सहारा इंडिया में निवेश किया है जरूरत के समय नही मिलने पर आक्रोश दिखा रहे है जिसका सामना ऑफिस एवम फील्ड के कार्यकर्ताओं को करना पड़ रहा है जल्द से जल्द अगर सेबी सहारा विवाद को खत्म नही किया गया तो जिले की समस्त सहारा इंडिया के जमाकर्ता एवम कार्यकर्ता की भयानक आर्थिक संकट का बदल छाया रहेगा
विनोद केशरवानी नवभारत पोंडी

Related Articles

Back to top button