छत्तीसगढ़ विशेषदुर्ग जिला

डैम के किनारे बैठे दो दोस्तों को कार ने मारी टक्कर, 1 की मौत

08 नवम्बर 2021| उतई थाना क्षेत्र के सेलूद भाठापारा इलाके में शनिवार शाम 5 बजे सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे युवक के दोनों पैर टूट गए। दोनों युवकों को टक्कर मारने के बाद कार माइल स्टोन से टकरा गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ देर रात धारा 279, 337 और 304 ए के तहत केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने गोविंद यादव निवासी सेलूद की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। दुर्घटना में रविंद्र यादव की मौके पर मौत हो गई। जबकि हेमू ठाकुर के दोनों पैर टूट गए है। हेमू को अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस को गोविंद ने बताया कि वह अपने दोनों दोस्तों के साथ डैम किनारे बैठकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान गाड़ाडीह की तरफ से आ रही कार सीजी 04 डीयू 8800 के चालक ने रविंद्र और हेमू को ठोकर मार दी। रविंद्र के सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। जबकि हेमू को घायल हालत में पुलिस की मदद से उतई स्थित अस्पताल ले गए। कार चालक मौके से फरार हो गया है।

Related Articles

Back to top button