छत्तीसगढ़ विशेषदुर्ग जिला

निजी नर्सिंग होम निर्माण के चलते ढहाया गया बस स्टॉप,पार्षद ने जताई विरोध

03 नवम्बर 2021.भिलाई| करीब 2 साल पहले भिलाई-चरोदा नगर निगम के वार्ड -18 में पार्षद निधि से बस स्टॉप बनवाया गया था। इसमें स्कूली बच्चे और हर दिन रायपुर और दुर्ग आने जाने वाले यात्री बैठकर बसों का इंतजार करते थे। पास में ही एक निजी नर्सिंग होम बनाते समय इसे नुकसान पहुंचाया गया।

आधे हिस्से को तोड़ दिया गया। पास में ही मलबा भी रखवा दिया गया है। इसकी वजह से यात्रियों को और स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को दिक्कतें हो रही हैं। मामले की शिकायत नगर निगम से संबंधित विभाग में भी किया गया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे लोगों में आक्रोश है। पार्षद इंदुबाला साहू ने कहा कि मसला हल न हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। लोगों की सुविधा के लिए करीब 3.5 लाख रुपए की लागत से बस स्टाप बनाया गया। इसके टूटने से लोगों को दिक्कतें हो रही हैं।

Related Articles

Back to top button