कबीरधाम विशेष
मंत्री अकबर के स्वेच्छानुदान चेक भाजपा पार्षद ने बांटे, 1438 विधवाओं को दिए थे पांच-पांच हजार रुपए

कवर्धा, कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र कवर्धा में स्वेच्छानुदान मद से जो राशि जारी की थी उसके चेक भाजपा पार्षद उत्साह पूर्वक बांटते नजर आए।

कवर्धा के वार्ड क्रमांक 20 के पार्षद अनिल साहू की विधवा महिला हितग्राहियों को पांच हजार रुपए राशि के चेक बांटते फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।

उल्लेखनीय है कि श्री अकबर ने हाल ही में कवर्धा कलेक्टोरेट कार्यालय में आकर पिछले दिनों हितग्राही महिलाओं को पांच हजार रुपए सहायता राशि के चेक बांटे थे। इस दाैरान कार्यक्रम में आई 300 से अधिक महिलाओं को चेक प्रदान किए गए थे।



