कवर्धा के व्यापारियों ने की सोशल मीडिया माध्यम से करबद्ध अपील, जानिए क्या…

व्यापारी आक्रोशित हो रहे है उनके सब्र की परीक्षा लेना अब उचित नही है
20 अक्टूबर 2021 /
कवर्धा के व्यापारियों ने आज सोशल मीडिया को किया लाल , व्यापार करने देने की करबद्ध अपील की
चेंम्बर के आह्वान पर सभी व्यापारियों ने एकजुटता के साथ सभी समाज, समाजिक संगठन, शासन, प्रशासन, राजनीतिक दलों, संगठनों से करबद्ध अपील करते हुए व्यापार को स्वतंत्र रूप से करने देने को कहा है
जिलाध्यक्ष आकाश आहूजा ने सभी से अपील करते हुए कहा है कि कोरोना, नवरात्रि, दशहरा के समय हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई कर पाना सम्भव नही है परंतु आगे सबसे बड़ा त्योहार दीपावली को लेकर सभी व्यापारी गंभीर है और किसी भी प्रकार का व्यापारिक प्रतिबंध नही चाहते है यदि ऐसा होता है तो व्यापार और व्यापारी दोनो टूट जाएंगे
प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश जैन ने सभी दलों, संगठनों शासन प्रशासन से कहा है कि व्यापारी आक्रोशित हो रहे है उनके सब्र की परीक्षा लेना अब उचित नही है
व्यापारी अब एक स्वर में कवर्धा में शांति और स्वतंत्र व्यापार को लेकर एकजुट है
ज्ञात हो को कवर्धा जिले के प्रमुख व्यापारिक संगठन चेंम्बर ऑफ कॉमर्स और कैट ने लगातार व्यापार की हालत को लेकर शासन प्रशासन के साथ बैठकें की है और शांति चाहते है ।



