चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स की मांगों को तत्काल आदेश में शामिल किया गया

चेम्बर ने जिलाधीश और पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त किया

चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स की आज जिलाधीश और पुलिस अधीक्षक के साथ व्यापार को लेकर आवश्यक बैठक संपन्न हुई |
चेम्बर के जिलाध्यक्ष आकाश आहूजा ने व्यापारियों की हालत पर चिंता जताते हुए कहा कि कवर्धा में हुए घटनाक्रम के कारण छोटे ठेले, चौपाटी, पसरे जैसे अनेक छोटे व्यवसायियों के विषय में गंभीरता से विचार करने का आग्रह किया चेम्बर ने कहा कि इतने दिनों से लगातार विषम परिस्थितियों के कारण छोटे व्यवसाइयों की आर्थिक हालत गंभीर होते जा रही है उन्हें तत्काल राहत दी जानी चाहिए जिसके लिए व्यापार के समय को सामान्य स्थिति में लाना चाहिए
चेम्बर के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश जैन ने कहा कि कवर्धा जिला मुख्यालय है और यहाँ का व्यापार ग्रामीण इलाकों पर निर्भर है इसलिए जिले की सीमा में आवागमन को सुगम बनाने हेतु आग्रह किया गया ताकि जिले के लोग अपने व्यापारिक और अन्य कार्यों से बेझिझक जिला मुख्यालय में आना जाना कर सकें
चेम्बर की ओर से प्रमोद कोचर, गौतम श्री श्री माल ने शहर के अन्दर बने बेरीकेट्स को हटाकर यातायात को सरल बनाने का सुझाव चेम्बर की ओर से रखा गया |
गौतम लुनिया, राकेश दोषी, रवि पात्रो ने होटल व्यापारियों की चिंता को देखते हुए चेम्बर ने प्रशासन से आग्रह किया कि होटल के लिए समय सीमा ज्यादा रखा जाये ताकि आम जन को खाने पिने के लिए किसी प्रकार की समस्या ना आये |
चेम्बर की सभी मांगों को जायज बताते हुए जिलाधीश और पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से आदेश जारी करते हुए चेम्बर की सभी मांगों को आदेश में शामिल किया | चेम्बर ने जिलाधीश और पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त किया |
बैठक में चेम्बर की ओर से जिलाध्यक्ष आकाश आहूजा , प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश जैन , कुलवंत सलूजा, राकेश दोषी, अजय लुनिया, गौतम लुनिया, माधव अग्रवाल , रवि पात्रो, प्रमोद कोचर, रामेश्वर गुप्ता, गौतम श्रीश्रीमाल, त्रिलोक सिंह मुटरेजा सहित सभी संघ के प्रमुख उपस्थित रहे



