अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजशपुर जिलाप्रदेश

भूपेश सरकार की लापरवाही व उत्पीड़न से जनता त्रस्त : भाजपा

#भूपेश -मत-कुचलो_प्रदेश

दिनांक – 16 शनिवार 2021

छत्तीसगढ़, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि भूपेश सरकार की लापरवाही एवम उत्पीड़न से जनता त्रस्त है। सत्ताधारी नेताओं के सह पर प्रशासन जनहित का काम छोड़ मुख्यमंत्री को येन केन प्रकारेन खुश करने में लगी है। शराब बंदी के वादे पर चुनी गई सरकार शराब के ठेके बांट रही है । गांजा सहित अनेक नशीले पदार्थ की तस्करी में पुलिसिया संलिप्तता का परिणाम है पत्थलगांव की हृदय विदारक घटना। धर्मान्तरण, मतांतरण, धार्मिक तुष्टिकरण ने प्रदेश के धार्मिक सद्भावना में खलल डाला है। प्रदेश में प्रशासन को जरिया बनाकर निर्लज्जता से पैसे उगाही का काम धड़ल्ले से चलाया जा रहा है। स्थानांतरण को तो इन्होंने पहले ही उद्योग का दर्जा दे रखा है।चोरी डकैती की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।गुंडागर्दी चरम पर है।सरकारी खजाने का दुरुपयोग से जनता त्रस्त है।किसी भी विभाग में बिना पैसा कोई काम होता ही नहीं। नेता सरकारी जमीन बेचकर पैसा बनाने में लगे हैं ।ऐसे विषम परिस्थिति में एक जिम्मेवार विपक्ष के रूप में भाजपा आज सभी विषयों पर आज शाम 04 बजे से सोशल मीडिया में #भूपेश-मत-कुचलो_प्रदेश के जनता के जिंदगी से पहले भी लूट लिया झूठ बोल कर अब जान से मार कर ।

Related Articles

Back to top button