कबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेषसियासत

कवर्धा : सद्गुरु कबीर साहेब की नगरी में इतनी बड़ी घटना दुर्भाग्यपूर्ण : अमित जोगी

कवर्धा। छत्तीसगढ़, दिनांक 13 अक्टूबर 2021 जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी आज शान्ति स्थापित करने के उद्देश्य से कबीरधाम पहुंचे। उन्होंने कबीरधाम कलेक्टर, स्क्क से की मुलाकात कर्फ्यू हटा कर शान्ति स्थापित करने सभी धर्म गुरुओं की सर्वधर्म सभा आयोजित करने किया आग्रह । इस दौरान अमित जोगी ने बड़ा बयान देते हुए कहा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को याद रखना चाहिए वो छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री है उत्तरप्रदेश के नहीं। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ राज्य के कबीरधाम जिले में इतनी बड़ी घटना घटित हो गई परंतु मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक का कबीरधाम ना आना दुर्भाग्यपूर्ण है। जनता काँग्रेस छ.ग. जे के प्रदेश अध्यक्ष अपने कवर्धा दौरा के दौरान भोरमदेव

शक्कर कारखाना के कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया अमित जोगी ने अपने बयान में कहा की कर्मचारियों की तत्काल मांगे नहीं मानने की इस्थिति में बड़ा आंदोलन जनता कॉग्रेस छ.ग. जे करेगी अपने उदबोधन में अमित जोगी ने कहा की

वर्तमान सरकार अपने वादों से पीछे हट रही है सरकार किसानों एवं कर्मचारियों दोनों को ठग रही है जिसे बर्दास्त नहीं किया जायेगा नियमति करण की बातें करने वाली कॉग्रेस की सरकार अब छत्तीसगढ़ वाशियों को छलने की काम कर रही है सरकार को याद होना चाहिये की यह उत्तर प्रदेश की नहीं अपितु छत्तीसगढ़ की सरकार है छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश में जाकर वँहा के मृत किसानों को 50-50 लाख दे रहे हैं और छत्तीसगढ़ के किसान यूरिया के लिये तरस रही है, आगे अमित जोगी ने कहा की जनता काँग्रेस छ. ग. जे छत्तीसगढ़ एवं छत्तीसगढ़ियों के लिये बनी है एक भी छत्तीसगढ़िया के साथ अन्याय नहीं होने के देंगे सड़क से लेकर संसद तक जनता कॉंग्रेस छ.ग. जे छत्तीसगढ़ियों की आवाज बनेगी।

Related Articles

Back to top button