अपना जिलाकबीरधाम विशेषजरा हटकेधर्म

महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री के जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया!

शहर को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए शराब भट्ठी के पास चलाया स्वच्छता अभियान!

कवर्धा-आज भारतीय जनता पार्टी कवर्धा शहर मंडल द्वारा आजादी के लिए सत्य और अहिंसा को अपना हथियार बनाकर भारत मां को गुलामी के जंजीरों से मुक्त कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं जय जवान जय किसान का नारा देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती पर भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिंह,पूर्व विधयक मोतीराम चंद्रवंशी, सियाराम साहू,अशोक साहू,पूर्व जिला अध्यक्ष रामकुमार भट्ट एवं शहर मण्डल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी के साथ कार्यकर्ताओं ने मूर्ति एवं छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करते हुए शत शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि दिया गया!

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए शराब भट्टी के पास भारी मात्रा में बिखरे हुये डिस्पोजल,पानी पाऊच, गुटखा के रेपर,जैसे अनेक प्लास्टिक को साफ सफाई करते हुये स्वच्छता अभियान चलाया तथा लोगो से अपील किया कि पर्यावरण सुरक्षा एवं संरक्षण हम सब की जिम्मेदारी है इसके लिए हमे आगे आकर काम करने की आवश्यकता है जिससे हम अपने शरीर को स्वस्थ रख कर अपने जीवन को स्वस्थ रख सकते हैं!

जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा के सिद्धांतों को अपनाकर हम किसी भी चुनौती से लड़ सकते हैं। गांधी जी ने इसे साबित भी किया है। महात्मा गांधी ने देश की आजादी में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए अपना जीवन भारत माता के लिए समर्पित किया है ऐसे महान देशभक्त महापुरुष को मैं अपनी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं!

शहर मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहां की “1965 की लड़ाई के दौरान अमरीकी राष्ट्रपति लिंडन जॉन्सन ने शास्त्री को धमकी दी थी कि अगर आपने पाकिस्तान के ख़िलाफ़ लड़ाई बंद नहीं की तो हम आपको पीएल 480 के तहत जो लाल गेहूँ भेजते हैं, उसे बंद कर देंगे.”
उस समय भारत गेहूँ के उत्पादन में आत्मनिर्भर नहीं था. शास्त्री को ये बात बहुत चुभी क्योंकि वो स्वाभिमानी व्यक्ति थे.
उन्होंने देशवासियों से कहा कि हम हफ़्ते में एक वक्त भोजन नहीं करेंगे. उसकी वजह से अमरीका से आने वाले गेहूँ की आपूर्ति हो जाएगी.
“लेकिन इस अपील से पहले उन्होंने अपनी पत्नी ललिता शास्त्री से कहा कि क्या आप ऐसा कर सकती हैं कि आज शाम हमारे यहाँ खाना न बने. मैं कल देशवासियों से एक वक्त का खाना न खाने की अपील करने जा रहा हूँ.”
“मैं देखना चाहता हूँ कि मेरे बच्चे भूखे रह सकते हैं या नहीं. जब उन्होंने देख लिया कि हम लोग एक वक्त बिना खाने के रह सकते हैं तो उन्होंने देशवासियों से भी ऐसा करने के लिए कहा.”

इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री वीरेंद्र साहू जिला उपाध्यक्ष संतोष पटेल, श्रीमती देवी कुमारी चंद्रवंशी, ,जिला मंत्री सुरेश दुबे,जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश चंद्रवंशी, कार्यालय प्रभारी पन्ना चंद्रवंशी, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, जसवंत सिंह छाबड़ा, बलवीर खनूजा, मंडल महामंत्री पीयूष टाटिया,मंडल उपाध्यक्ष श्रीकांत उपाध्याय,गोपाल साहू ,मंडल मंत्री डॉक्टर आनंद मिश्रा, सनत साहू, सौखी अहिरवार,मनहरण कौशिक प्रमोद शर्मा, रोहित जांगड़े,बिहारी धुर्वे , अतुल वर्मा संतोष सिन्हा, सौरभ सिंह, चीकू सिन्हा, कमलेश द्विवेदी,दीपक ठाकुर, सोनू ठाकुर, हेमराज साहू,के के ठाकुर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button