देश-विदेश

1 अक्टूबर से बंद हो जाएगी एटीएम सेवा, जानिए किस बैंक ने लिया फैसला …

30 सितम्बर 2021। 1 अक्टूबर से सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक अपनी एटीएम सेवा बंद करने जा रहा है. इस बारे में बैंक ने कहा कि अब उसके ज्यादा एटीएम ग्राहक नहीं हैं जो ग्राहक का इस्तेमाल कर रहे हों इसलिए उसके लिए इन्हें चलाना फायदे की बात नहीं है. बैंकिंग सेवाओं के लिए ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं. पिन जनरेशन, फंड ट्रांसफर, मिनी स्टेटमेंट, बैलेंस इन्क्वायरी आदि इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए उपलब्ध होंगी.

बता दें कि बैंक ने कहा कि वह ग्राहकों को अन्य बैंकों के एटीएम सेवा में अपने डेबिट कार्ड उपयोग करने का विकल्प देगा. बैंक ने ग्राहकों को अपने संदेश में कहा, आप अपनी आवश्यकताओं के लिए कैश विड्रॉल किसी अन्य बैंक के एटीएम पर अपने सूर्योदय बैंक के एटीएम/डेबिट कार्ड का उपयोग जारी रख सकते हैं. इसके लिए उनसे कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा.

क्या कहा बैंक के एमडी ने?

मीडिया के एक रिपोर्ट के मुताबिक बैंक के एमडी सूर्योदय आर भास्कर बाबू ने कहा, ‘हमें यह लगा कि अब हमारे ज्यादा ग्राहक एटीएम का इस्तेमाल नहीं कर रहे. हम इसे मुनाफे का सौदा नहीं बना पा रहे. इसलिए हमने यह तय किया कि इन मशीनों को चलाते रहने की बजाय ग्राहकों को दूसरे बैंकों के एटीएम में फ्री ट्रांजैक्शन की सुविधा दी जाए.’

गौरतलब है कि इस साल 30 जून तक, सूर्योदय बैंक के पास कुल 555 बैंकिंग आउटलेट थे, जिनमें से 97 लायबिलिटी फोकस आउटलेट थे और कुल कर्मचारियों की संख्या 5,072 थी.

Related Articles

Back to top button