कवर्धा : IPL सट्टा कारोबारी गिरफ्तार,पैसा और मोबाइल जप्त जानिए पूरा मामला।

कोतवाली पुलिस के द्वारा लगातार असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने वैधानिक कार्यवाही जारी।
कबीरधाम|पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे तथा उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मोनिका सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली उप. निरीक्षक गीतांजलि सिन्हा के द्वारा थाने में प्राप्त होने वाले शिकायतों का त्वरित निराकरण करते हुए, जुआ, सट्टा, अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही कर आरोपियों को सलाखों के भीतर भेजा जा रहा है।
इसी तारतम्य में दिनांक-27/ 04/2022 को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि शहर के कुछ असामाजिक प्रवृत्ति के लोगों के द्वारा आईपीएल क्रिकेट मैच में रन,बाल, विकेट एवं टीम के हार जीत पर मोबाइल फोन पर सट्टा लिख कर अवैध धन अर्जित कर रहा हैं तथा शहर के आम जनों को क्रिकेट आई.पी.एल. मैच में सट्टा लगाने के लिए प्रेरित कर रहा हैं। की सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी के द्वारा जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों को उक्त सूचना से अवगत कराया गया जिस पर वरिष्ठ अधिकारी गणों के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी के द्वारा विशेष टीम बनाकर शहर के अलग-अलग स्थानों पर रवाना किया गया।
जिस पर पुलिस टीम के द्वारा आरोपी अब्दुल कलाम पिता अब्दुल सलाम साकिन राज वीडियो के पास थाना कोतवाली जिला कबीरधाम को रंगे हाथों गवाहों के समक्ष आई.पी.एल. मैच पर मोबाइल के माध्यम से सट्टा पट्टी लिखकर अवैध धन अर्जित करते धर दबोचा गया। आरोपी के कब्जे से नगदी रकम 20,150/ रुपये व 01 नग विवो कंपनी का एयरटेल सिम लगा हुआ मोबाइल फोन किमती 14000/रुपये कुल जुमला कीमती 34150/रुपये को गवाहों के समक्ष कब्जा पुलिस लिया गया, तथा आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर धारा 4क सट्टा एक्ट के तहत उचित वैधानिक कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया है। उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारी गणों के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी उप. निरीक्षक गीतांजलि सिन्हा के कुशल नेतृत्व में थाना टीम से उप. निरीक्षक भुवनेश्वरी साहू, प्रधान आरक्षक हिरेंद्र सिंह, आरक्षक शशांक तिवारी, अनिल सेन का सराहनीय योगदान रहा।



