छत्तीसगढ़ विशेषरायपुर जिला

जोन कमिश्नर पर गिरी गाज, रायपुर निगम ने जोन कमिश्नर को पद से हटाया

23 सितंबर 2021.रायपुर। गणेश प्रतिमाओं को अपमानजनक तरीके से कुंड में विसर्जित करने पर रायपुर निगम ने जोन कमिश्नर को पद से हटा दिया है. मामले में पहले ही तीन निगम कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है. बता दें कि तीन दिन पहले सोशल मीडिया में गणपति प्रतिमाओं को अपमानजनक तरीके से विसर्जित किए जाने का तस्वीरें वायरल हुई थी. रायपुर के महादेव घाट की इन तस्वीरों में निगम कर्मचारी गणपति बप्पा के मूर्तियों को अपमानजनक तरीके से विसर्जन कुंड में फेंकते हुए नजर आए थे. मामले में सोशल मीडिया में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा था, जिसके बाद रायपुर निगम ने जांच कमेटी गठित की थी. जिसके रिपोर्ट पर अब कार्रवाई की गई है.|

Related Articles

Back to top button